Samachar Nama
×

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच पहला अनाधिकारिक टेस्ट ड्रॉ रहा

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच पहला अनाधिकारिक टेस्ट ड्रॉ रहा
इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच पहला अनाधिकारिक टेस्ट ड्रॉ रहा

गाले, 28 जून (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका ए टीमों के बीच गाले में खेला गया पहला चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट ड्रॉ हो गया है। श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 70 रन पर थी, जब मैच ड्रॉ घोषित किया गया।

मैच पर नजर डालें तो ध्रुव जुरेल की कप्तानी वाली भारतीय ए टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 6 विकेट पर 452 रन बनाकर पारी घोषित की थी। भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 132, कप्तान ध्रुव जुरेल ने नाबाद 141, और शेख रशीद ने 63 रन बनाए थे।

श्रीलंका की पहली पारी 330 रन पर समाप्त हुई थी। श्रीलंका के लिए नाविंदु फर्नांडो ने 84, आशेन बंडारा ने 70 और कप्तान सहन अराचिगे ने 72 रन बनाए थे।

भारतीय टीम की तरफ से औकिब नबी डार ने 4, यश ठाकुर और हर्ष दुबे ने 2-2, जबकि अंशुल कंबोज और सारांश जैन ने 1-1 विकेट लिए थे।

भारतीय टीम को पहली पारी में 122 रन की बढ़त मिली थी।

टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 8 विकेट पर 189 रन बनाकर घोषित की थी। देवदत्त पड्डिकल ने सर्वाधिक 67 रन बनाए थे। आयुष पांडे ने 38 और हर्ष दुबे ने 29 रन बनाए थे। पहली पारी में मिले 122 रन की बढ़त के आधार पर भारतीय टीम ने श्रीलंका को जीत के लिए 312 रन का लक्ष्य दिया था।

श्रीलंका का स्कोर दूसरी पारी में मैच के आखिरी दिन (रविवार) 2 विकेट पर 70 रन था। उस समय मैच ड्रॉ की घोषणा कर दी गई। मैच के चौथा दिन का लंबा हिस्सा बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका। औकिब और दुबे ने 1-1 विकेट लिए थे।

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट 2 जुलाई से खेला जाएगा।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags