Samachar Nama
×

आईएनसीए अवॉर्ड्स में चमकीं सरगुन मेहता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिलने पर जताई खुशी

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री सरगुन मेहता ने पंजाबी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'सरबाला जी' के लिए इंडियन नेशनल सिने अकादमी (आईएनसीए) अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया। शुक्रवार को अभिनेत्री ने अवॉर्ड मिलने की खुशी फैंस के साथ शेयर की।

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर अवॉर्ड समारोह की साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इसमें अभिनेत्री पति रवि दुबे के साथ नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में सरगुन फिल्म की पूरी टीम के साथ अवॉर्ड थामे मुस्कराते हुए नजर आ रही हैं।

सरगुन ने लिखा, "रज्जो को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। पूरी सरबाला जी की टीम का भी दिल से धन्यवाद। पंजाब, आपसे बहुत प्यार है।"

सरगुन की पोस्ट देखने के बाद उनके दोस्त और साथी कलाकारों ने तुरंत कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया दी। पंजाब सिनेमा की अभिनेत्री निमृत पाल कौर और कंटेंट क्रिएटर ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। अभिनेता तरसेम सिंह जस्सर ने लिखा, "बहुत-बहुत बधाई। आपको आगे भी ऐसे ही ढेर सारी सफलताएं मिलती रहें, यही कामना है।"

इंडियन नेशनल सिने एकेडमी अवॉर्ड बॉलीवुड और 11 अन्य क्षेत्रीय फिल्म उद्योगों को एक मंच पर लाकर सहयोग और ज्ञान-साझाकरण को बढ़ावा देती है। इसका लक्ष्य भारतीय सिनेमा को एकीकृत करना और एक पारदर्शी, प्रतिष्ठित वार्षिक पुरस्कार मंच प्रदान करना है।

मंदीप कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म में अभिनेत्री ने रज्जो नाम की लड़की का किरदार अदा किया, जो अपने शालीन अभिनय और हास्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करती हैं।

फिल्म में सरगुन से अलावा, गिप्पी ग्रेवाल, अम्मी विर्क, निमरत खैरा और गुग्गू गिल जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म ग्रामीण पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें गलतफहमी और शादी के मजेदार माहौल की कहानी दिखाई गई है।

फिल्म की कहानी 'सुचा' (गिप्पी ग्रेवाल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने चचेरे भाई 'गज्जन' (एमी विर्क) को शादी में सरबाला (दूल्हे का साथी) बनाता है, जिससे हास्य और भ्रम की स्थितियां पैदा होती हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Share this story

Tags