उत्तराखंड में सगे भाई ने बहन को बनाया हवस का शिकार, खींचकर गन्ने के खेत में ले गया और किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक जिले के फखरपुर इलाके में एक शख्स ने अपनी ही बहन को हवस का शिकार बनाया है। बहन को घर में अकेला देखकर शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में विस्तार से।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बहराइच में हुई पूरी घटना की जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 साल की लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके 32 साल के भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना पिछले रविवार की है। पुलिस को दी गई शिकायत में लड़की ने आरोप लगाया है कि आरोपी भाई ने उसे घर में अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी नशे का आदी- पीड़िता की मां
सूत्रों के मुताबिक पीड़ित लड़की ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसका भाई पहले से ही उस पर बुरी नजर रखता था। रविवार को जब वह घर पर अकेली थी, तो उसके भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सूत्रों के अनुसार पीड़िता की मां ने भी बताया है कि आरोपी नशे का आदी है। वह पहले भी अपनी बहन के साथ छेड़खानी कर चुका है।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया
पुलिस को मिली शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि बदनामी के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। हालांकि, जब उसकी मां को इस बारे में पता चला, तो उसने लड़की का हौसला बढ़ाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को कहा। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।