बीच मंडप में दूल्हे ने की गंदी हरकत, दुल्हन बोली- मै नहीं जाऊंगी, खाने लगा कसम की आगे..

झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बरदरी गांव से एक अजब-गजब शादी का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। देवव्रत कुमार नाम के दूल्हे ने अपनी शादी के लिए करीब 50 बाराती लेकर धूमधाम से बारात निकाली, लेकिन शराब के नशे में शादी टूट गई और बाराती करीब आठ घंटे तक गांव में बंधक बनाए गए।
शादी के दौरान दूल्हे का नशा हुआ भारी
देवव्रत कुमार ने बरदरी गांव की एक खूबसूरत लड़की से शादी तय की थी। बारात बड़े पैमाने पर निकली और रास्ते में देवव्रत और उसके साथी खूब शराब पीते रहे। जब बारात लड़की के घर पहुंची, तो दूल्हे का नशा साफ नजर आ रहा था। जयमाल के बाद दूल्हा मंडप पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा, सेहरा फेंक दिया और वहीं बेहोश होकर सो गया।
बाराती बने बंधक
दूल्हे के नशे और बदसलूकी के कारण माहौल बिगड़ गया। बारातियों को गांव में करीब आठ घंटे तक बंधक बनाए रखा गया। सुबह जब दूल्हे की नींद खुली और नशा उतरने लगा, तो दुल्हन ने साफ कह दिया कि वह उससे शादी नहीं करेगी।
दुल्हन पक्ष ने किया भारी दहेज वापस मांगने का दबाव
दुल्हन पक्ष ने बारातियों को शादी के लिए कुल 5 लाख 84 हजार रुपये के दहेज में नकद, अपाचे बाइक, फ्रिज, कूलर आदि सामान दिए थे। शादी टूटने पर उन्होंने यह रकम वापस मांगी। जब बाराती पक्ष इस मांग को पूरा करने में नाकाम रहा, तो दुल्हन पक्ष ने बारातियों को तब तक बंधक बनाए रखा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती।
पुलिस ने मामला सुलझाया
शादी का मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करवाया। दुल्हन ने पुलिस के सामने भी शराब के नशे में धुत दूल्हे से शादी करने से साफ इनकार किया। अंततः दोनों पक्षों के बीच 15 दिन के भीतर दहेज राशि और सामान लौटाने का वादा हुआ, जिसके बाद ही बाराती और दूल्हा गांव से जाने की इजाजत पा सके।