भारत में 18 साल से पहले ही इतने लड़के-लड़कियां देख लेते हैं अश्लील वीडियो, ये आंकड़े जानकर उड़ जाएंगे होश
दुनिया भर में बहुत से लोग किसी न किसी लत से परेशान हैं। कुछ को शराब की लत है, तो कुछ को सिगरेट की, लेकिन आज हम आपको पोर्न की लत के बारे में बताएंगे।
भारत में बड़ी संख्या में लड़के और लड़कियां 18 साल की उम्र से पहले ही पोर्न देख चुके होते हैं। सस्ते इंटरनेट एक्सेस और स्मार्टफोन की आसान उपलब्धता ने इस ट्रेंड को और बढ़ा दिया है।
तो चलिए कुछ चौंकाने वाले आंकड़ों पर नज़र डालते हैं और समझते हैं कि यह हमारे समाज पर कैसे असर डाल रहा है।
भारत में 44% पोर्न देखने वाले 18 से 24 साल के बीच के हैं, और कई युवा 18 साल की उम्र से पहले ही पोर्न देखना शुरू कर देते हैं।
अब, एज ग्रुप और जेंडर को देखें, तो भारत में लगभग 30% महिलाएं पोर्नोग्राफिक कंटेंट देखती हैं। सबसे ज़्यादा पोर्नोग्राफिक कंटेंट 25 से 34 साल के लोग देखते हैं, जिनमें से 35% इसे देखते हैं।
इसके अलावा, 18 से 24 साल के युवाओं का हिस्सा 24% है। इसके बाद 35 से 44 साल के लोग 17 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
भारत में पोर्न देखने की औसत उम्र 29 साल है, जो किसी भी दूसरे देश से काफी कम है। पोर्न देखने के मामले में US पहले नंबर पर है, उसके बाद UK है।
भारत दुनिया में तीसरा सबसे ज़्यादा पोर्न देखने वाला देश है। ये आंकड़े बताते हैं कि डिजिटल ज़माने में, स्मार्टफोन और सस्ते इंटरनेट की वजह से नाबालिगों को पोर्न आसानी से मिल रहा है।

