Samachar Nama
×

इल्तिजा मुफ्ती ने शराब नीति पर सीएम उमर अब्दुल्ला के बयान को बताया अतार्किक

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के शराब की दुकानों को बंद न करने के बयान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सीएम का यह बयान तर्कसंगत नहीं लगता।
इल्तिजा मुफ्ती ने शराब नीति पर सीएम उमर अब्दुल्ला के बयान को बताया अतार्किक

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के शराब की दुकानों को बंद न करने के बयान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सीएम का यह बयान तर्कसंगत नहीं लगता।

एक्स पोस्ट में इल्तिजा मुफ्ती ने लिखा कि शराब की दुकानों पर रोक लगाने से इनकार करने के मामले में जम्मू-कश्मीर के सीएम का संभावित 'यू टर्न' तर्कसंगत नहीं लगता।

उन्होंने कहा कि सीएम का दावा है कि हिंदुओं के शराब पीने पर प्रतिबंध लगाना गलत है, क्योंकि उनका धर्म इसकी मनाही नहीं करता। अगर ऐसा है, तो गुजरात और बिहार जैसे हिंदू-बहुल राज्यों ने बिना किसी विरोध के शराब पर सफलतापूर्वक प्रतिबंध कैसे लगा दिया।

हमें जम्मू-कश्मीर की धर्मनिरपेक्ष साख पर गर्व है, लेकिन यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशील है कि वहां के मुख्यमंत्री ने बहुसंख्यक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को इतनी बेरुखी से नजरअंदाज कर दिया।

वहीं सीएम अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि इसमें गलती मेरी है। मैं इसी तरह बीच-बीच में सड़क किनारे पत्रकारों से बात करता हूं। पत्रकार सवाल पूछते हैं, जिसका जवाब थोड़ा लंबा होना चाहिए, लेकिन वक्त की कमी की वजह से मैं जवाब ऐसा दे देता हूं, जिसको विपक्ष के लोग घुमा फिराकर पेश कर देते हैं।

उन्होंने कहा कि ये शराब की दुकानें खास तौर पर उन लोगों के लिए हैं, जिनकी धार्मिक मान्यताएं उन्हें शराब पीने की इजाजत देती हैं। जम्मू-कश्मीर में अब तक किसी भी सरकार ने इन दुकानों पर पूरी तरह से रोक नहीं लगाई है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम शराब के ज्यादा इस्तेमाल को बढ़ावा देना चाहते हैं।

इसका सीधा सा मतलब यह है कि जिनकी धार्मिक मान्यताएं शराब के इस्तेमाल या सेवन की इजाजत देती हैं, वे ऐसा करने के लिए आजाद हैं। हमारा अपना धर्म हमें ऐसी इजाजत नहीं देता और न ही हम यह चाहते हैं कि लोग इस रास्ते की ओर जाएं। इसलिए हमारे प्रशासन ने दो-तीन अहम कदम उठाए हैं। पहला, हमने शराब की कोई नई दुकान नहीं खोली है।

दूसरा, हमने यह पक्का करने की हर मुमकिन कोशिश की है कि ऐसी कोई भी दुकान ऐसी जगह पर न हो, जहां वह हमारे युवाओं को गलत रास्ते पर जाने के लिए लुभा सके। अब मेरे राजनीतिक विरोधी मेरे इस बयान का गलत इस्तेमाल करके अपनी पिछली नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share this story

Tags