Samachar Nama
×

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बाहुबलियों के शस्त्र लाइसेंस का पूरा ब्योरा मांगा

इलाहाबाद, 22 मई (आईएएनएस)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बाहुबलियों को दिए गए शस्त्र लाइसेंस का पूरा ब्योरा मांगा है। कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह, राजा भैया, धनंजय सिंह, सुशील सिंह, विनीत सिंह समेत 19 बाहुबलियों को जारी किए गए लाइसेंस की विस्तृत जानकारी तलब की है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बाहुबलियों के शस्त्र लाइसेंस का पूरा ब्योरा मांगा

इलाहाबाद, 22 मई (आईएएनएस)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बाहुबलियों को दिए गए शस्त्र लाइसेंस का पूरा ब्योरा मांगा है। कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह, राजा भैया, धनंजय सिंह, सुशील सिंह, विनीत सिंह समेत 19 बाहुबलियों को जारी किए गए लाइसेंस की विस्तृत जानकारी तलब की है।

हाईकोर्ट के जस्टिस विनोद दिवाकर ने राज्य सरकार और सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों से शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को लाइसेंस देने और हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन को लेकर विस्तृत जवाब मांगा है। कोर्ट ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले सभी लाइसेंसधारियों के सही पते, उनके आपराधिक मामले, लाइसेंस की जानकारी और सुरक्षा संबंधी विवरण भी मांगे हैं।

यह आदेश संतकबीर नगर के निवासी जयशंकर की याचिका पर दिया गया है। हाईकोर्ट हथियारों की संस्कृति को लेकर गहरी चिंता जताते हुए सरकार से शस्त्र लाइसेंस देने, उनके नवीनीकरण और नियमों की अनदेखी के बारे में पूरी जानकारी मांगी थी।

प्रदेश सरकार ने पहले हाईकोर्ट को बताया था कि पूरे उत्तर प्रदेश में दस लाख से अधिक शस्त्र लाइसेंस हैं, जिनमें छह हजार बासठ लाइसेंसी ऐसे हैं, जिन पर दो या उससे ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस जानकारी से हाईकोर्ट काफी हैरान रह गया। कोर्ट ने उन बाहुबलियों की आपराधिक कुंडली मांगी जिनके नाम सरकारी हलफनामों में छिपाए गए थे। साथ ही इन बाहुबलियों को दी गई सरकारी सुरक्षा का पूरा ब्योरा भी तलब किया गया है।

अपर मुख्य सचिव गृह की ओर से दाखिल हलफनामे के अनुसार प्रदेश में कुल दस लाख आठ सौ तिरानवे शस्त्र लाइसेंसधारक हैं। 23 हजार 407 लाइसेंस अभी लंबित हैं। 6062 लोगों पर दो या दो से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, उन्हें लाइसेंस दिए गए हैं। 20,960 परिवारों के पास एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस मौजूद हैं।

कोर्ट ने राजा भैया, अब्बास अंसारी, बृजभूषण शरण सिंह, धनंजय सिंह, विनीत सिंह, बृजेश सिंह, खान मुबारक, अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही, संजय सिंह सिंगला, अतुल वर्मा, मोहम्मद साहब, सुधाकर सिंह, गुड्डू सिंह, अनूप सिंह, लल्लू यादव, बच्चू यादव और जुगनू वालिया का भी पूरा ब्योरा मांगा है।

--आईएएनएस

एसएचके/पीएम

Share this story

Tags