Samachar Nama
×

आईआईटी-गुवाहाटी में असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती जारी, आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई

दिसपुर, 22 मई (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गुवाहाटी ने अपने कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग में 'आईएसईए परियोजना - चरण III' नामक परियोजना के तहत संविदात्मक आधार पर परियोजना सहायक (प्रोजेक्ट असिस्टेंट) का 1 और सहायक परियोजना अभियंता (असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर) के 2 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

असम में जारी इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 23 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने चाहते हैं, वे आईआईटी-गुवाहाटी के अनुसंधान एवं विकास सेल के भर्ती पोर्टल पर जाकर शनिवार तक अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें, नहीं तो आपके हाथ से एक शानदार मौका निकल जाएगा।

असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सीएसई/ईसीई/आईटी या समकक्ष विषय में बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, साइबर सुरक्षा में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रोजेक्ट असिस्टेंट पद के लिए कैंडिडेट्स के पास बीसीए/बीएससी-सीएस या समकक्ष विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, कार्यालय स्वचालन उपकरणों का ज्ञान वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और उपयुक्तता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग एवं ऑनलाइन इंटरव्यू में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी प्रोजेक्ट असिस्टेंट पद के लिए 16,000 रुपए और असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर पद के लिए 27,000 रुपए प्रतिमाह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

शॉर्ट लिस्टेड उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से इंटरव्यू में उपस्थित होने के लिए सूचित किया जाएगा, जिसका आयोजन 27 मई को किया जाएगा। वहीं, पद पर कार्यभार ग्रहण करने की अपेक्षित तिथि 1 जुलाई या उससे पहले हो सकती है।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share this story

Tags