Samachar Nama
×

आईआईटी-दिल्ली में नौकरी का अवसर, 5 इंजीनियर पदों के लिए 7 मई को वॉक-इन इंटरव्यू

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय संस्थानों में से एक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) ने संविदा के आधार पर इंजीनियर के रिक्त 5 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
आईआईटी-दिल्ली में नौकरी का अवसर, 5 इंजीनियर पदों के लिए 7 मई को वॉक-इन इंटरव्यू

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय संस्थानों में से एक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) ने संविदा के आधार पर इंजीनियर के रिक्त 5 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

आईआईटी-दिल्ली की ओर से इंजीनियर के इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू/इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 30,000 से 70,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार, उत्पाद डिजाइन में बीटेक या समकक्ष डिग्री, मैकेनिकल में डिप्लोमा (3 वर्षीय), आईटीआई (2 वर्षीय) या इससे संबंधित योग्यता होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय अवधि का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

वॉक-इन इंटरव्यू 7 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 'कमरा नंबर 603, शैक्षणिक परिसर पूर्व, हौज खास, नई दिल्ली - 110016' पते पर आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ संबंधित पद के लिए दिए गए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और मांगे गए सभी दस्तावेजों को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईटी दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से इंटरव्यू के दिए केंद्र पर ले जाएं।

कैंडिडेट्स योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आईआईटी-दिल्ली की ओर से संबंधित पद के लिए जारी डिटेल्ट नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share this story

Tags