Samachar Nama
×

आईआईटी-दिल्ली जॉब अलर्ट: सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट सहित 6 पदों पर वैकेंसी, 12 मई तक करें अप्लाई

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) में नौकरी करना लाखों लोगों का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए आईआईटी-दिल्ली ने सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट सहित अलग-अलग कुल 6 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
आईआईटी-दिल्ली जॉब अलर्ट: सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट सहित 6 पदों पर वैकेंसी, 12 मई तक करें अप्लाई

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) में नौकरी करना लाखों लोगों का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए आईआईटी-दिल्ली ने सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट सहित अलग-अलग कुल 6 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

आईआईटी-दिल्ली ने जिन 6 पदों पर रिक्तियां निकाली है, उनमें सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट (वरिष्ठ परियोजना वैज्ञानिक) के 3, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट (परियोजना वैज्ञानिक) के 2, और जूनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट (कनिष्ठ परियोजना सहायक- तकनीकी) के 1 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 मई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय लास्ट डेट के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार प्रथम श्रेणी एमटेक या एमएससी, ईई/ईसीई में बीटेक, डिप्लोमा (3 वर्ष की अवधि)/उपयुक्त विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय साल का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 29,290 से 79,260 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईटी-दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें। इसी के साथ आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

कैंडिडेट्स योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आईआईटी-दिल्ली की ओर से संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share this story

Tags