Samachar Nama
×

आईआईआईटी-सूरत में नौकरी का अवसर, 15 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए तुरंत करें आवेदन

गांधीनगर, 5 मई (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी-सूरत) में नियुक्त होने का एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, आईआईआईटी-सूरत ने कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर (द्वितीय श्रेणी) के रिक्त 15 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

इन पदों में एससी के 2, एसटी के 1, ओबीसी के 3, ईडब्ल्यूएस के 1, और यूआर के 8 पद शामिल हैं, जिसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 मई तय की गई है। ऐसे में जारी पदों के लिए जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे तय लास्ट डेट के शाम 05.00 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में पीएचडी और प्रथम श्रेणी के साथ बीटेक/बीई एवं एमटेक/एमई होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन पत्रों की जांच और शॉर्टलिस्टिंग, स्क्रीनिंग टेस्ट/प्रस्तुति/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें सीपीसी वेतनमान के लेवल-10 के अनुसार प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 2,000 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईआईटी-सूरत की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story

Tags