Samachar Nama
×

आईआईएफसीएल में मैनेजर समेत 37 पदों पर भर्ती शुरू, 10 अप्रैल तक आवेदन का मौका

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। देश की सरकारी कंपनी में मैनेजर बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) ने असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर के कुल 37 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
आईआईएफसीएल में मैनेजर समेत 37 पदों पर भर्ती शुरू, 10 अप्रैल तक आवेदन का मौका

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। देश की सरकारी कंपनी में मैनेजर बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) ने असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर के कुल 37 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

आईआईएफसीएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आईआईएफसीएल ने जिन पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें असिस्टेंट मैनेजर, ग्रेड-ए के 33 और मैनेजर, ग्रेड-बी के 4 पद शामिल हैं। वहीं, इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार बीई/बीटेक, एलएलबी, सीए/सीएस/सीएमए, एमबीए या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री और डिप्लोमा इंजीनियरिंग/एनवायरनमेंट मैनेजमेंट/साइंस/सोशल वर्क/सोशियोलॉजी/एंथ्रोपोलॉजी/इकोनॉमिक्स में होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ईडब्लूएस/ओबीसी के लिए 600 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 100 रुपए हैं। कैंडिडेट्स ध्यान दें, एप्लीकेशन फीस का भुगतान करने के बाद ही आपके आवेदन को स्वीकार किया जाएगा।

अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 40 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 28 फरवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की शुरुआती सैलरी 44,500 रुपए प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईएफसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। फिर आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story

Tags