Samachar Nama
×

इगास पर्व पर सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी, दीं शुभकामनाएं

इगास पर्व पर सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी, दीं शुभकामनाएं
इगास पर्व पर सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी, दीं शुभकामनाएं

नई दिल्‍ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर उन्हें उत्तराखंड के लोकपर्व इगास (बूढ़ी दीपावली) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके परिवारजनों को भी इगास पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि इगास उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत और लोक आस्थाओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान और पूर्वजों से प्राप्त परंपराओं को संजोने का संदेश देता है। इगास का पर्व उत्तराखंड के जनजीवन में विशेष स्थान रखता है और प्रदेश की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की लोकपरंपराएं केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर ही नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक एकता, सामूहिकता और आपसी प्रेम का भी प्रतीक हैं। इगास जैसे लोकपर्व हमें अपनी जड़ों, अपनी मिट्टी और अपनी परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं। इन पर्वों के माध्यम से नई पीढ़ी को भी अपनी लोकसंस्कृति और पारंपरिक विरासत से परिचित होने का अवसर मिलता है।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, लोककला, लोकभाषाओं और पारंपरिक त्योहारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। इगास जैसे लोकपर्वों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने से हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिल रही है तथा देश-दुनिया में उत्तराखंड की विशिष्ट लोकपरंपराओं का प्रचार-प्रसार भी हो रहा है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज तथा डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे।

इस संबंध में सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर एक पोस्‍ट में लिखा कि नई दिल्ली में लोकसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के संवहन विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर सभी परिवारजनों से आत्मीय भेंट की तथा उन्हें इगास बग्वाल के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इगास बग्वाल हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और आपसी प्रेम-सौहार्द का प्रतीक है। यह पावन पर्व अपनी जड़ों से जुड़े रहने तथा हमारी लोकपरंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की प्रेरणा देता है।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Share this story

Tags