“बच्चे हैं तो शोर मचाएंगे ही...” 4 साल की बच्ची ने मचाया शोर, तो मिल गया 'नोटिस', भारतीय मां ने Vlog में बताया अनुभव
जापान में रहने वाले लोग नियम-कानून कभी नहीं भूलते। इसीलिए उनके लाइफस्टाइल और सिविक सेंस की पूरी दुनिया में तारीफ होती है। इस देश में शोर मचाना भी जुर्म माना जाता है। जब एक भारतीय परिवार जापान गया, तो उन्हें नहीं पता था कि एक दिन उन्हें इस शोर के लिए माफी मांगनी पड़ेगी।
पैकेट में क्या था
पूनम कंवर शेखावत ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। वीडियो में वह घर-घर जाकर एक पैकेट पहुंचाती दिख रही हैं। उन्होंने पैकेट में एक टिशू और एक माफीनामा रखा।

गलती करने से पहले माफी मांगें
पूनम वीडियो में बताती हैं कि उनकी बेटी के कदमों की आवाज की वजह से उनके पिछले घर पर नोटिस आया था। चूंकि बच्ची छोटी है और वह दोबारा ऐसा कर सकती है, इसलिए उन्होंने पहले ही पड़ोसियों से माफी मांग ली है और उन्हें बता दिया है कि घर में एक छोटा बच्चा है।
यहां लकड़ी के घर
महिला की पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है, जिसे अब तक 3.5 मिलियन व्यूज और 117,000 लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो में बताया गया है कि जापान में घर लकड़ी के बने होते हैं, जिससे आवाज़ तेज़ी से फैलती है।

