Samachar Nama
×

प्यार नहीं किया स्वीकार, तो शख्स ने प्रेमिका के घर के आगे खुद को बम से उड़ाया और फिर....

कर्नाटक के मांड्या जिले से प्रेम प्रसंग की एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने जिलेटिन स्टिक से विस्फोट कर आत्महत्या कर ली। हैरान करने वाली बात यह है कि शख्स ने यह धमाका अपनी गर्लफ्रेंड के घर के सामने ही किया है। पुलिस ने सोमवार...
sdafd

कर्नाटक के मांड्या जिले से प्रेम प्रसंग की एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने जिलेटिन स्टिक से विस्फोट कर आत्महत्या कर ली। हैरान करने वाली बात यह है कि शख्स ने यह धमाका अपनी गर्लफ्रेंड के घर के सामने ही किया है। पुलिस ने सोमवार को इस पूरी घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने यह भी बताया है कि व्यक्ति का एक नाबालिग लड़की के साथ प्रेम संबंध था और इसी के चलते वह कुछ समय पहले जेल भी गया था।


पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आत्महत्या का यह मामला रविवार सुबह मंड्या जिले के कालेनाहल्ली गांव से सामने आया। पिछले साल नाबालिग लड़की के साथ भागने के आरोप में इस व्यक्ति के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया और तीन महीने की जेल हुई। हालांकि, जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने लड़की के परिवार के साथ समझौता कर लिया और अदालत में मामला खारिज हो गया।


मामला खारिज होने के बाद, उस व्यक्ति ने लड़की को फिर से फोन करना शुरू कर दिया और अपने रिश्ते को जारी रखा। पुलिस के अनुसार, लड़की का परिवार उसके वयस्क होने पर उसकी शादी किसी और से करने की योजना बना रहा था। पुलिस के अनुसार, व्यक्ति कथित तौर पर लड़की के परिवार द्वारा उसे अस्वीकार किये जाने से नाराज था।


पुलिस के अनुसार, रविवार को गुस्साए युवक अचानक नाबालिग लड़की के घर के सामने पहुंच गए। इसके बाद उसने जिलेटिन की छड़ों से विस्फोट कर दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया है कि मृतक का परिवार खनन व्यवसाय से जुड़ा था। इसके चलते युवक को जिलेटिन की छड़ें लग गईं।

Share this story

Tags