Samachar Nama
×

आईडीएफ ने किया दावा, हवाई हमलों में तबाह हुईं ईरान की बहाल की गईं रक्षा प्रणालियां

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने ईरानी शासन के रणनीतिक रक्षा सिस्टम पर जबरदस्त हमले का दावा किया। यह कार्रवाई मिलिट्री इंटेलिजेंस की जानकारी के आधार पर की गई।
आईडीएफ ने किया दावा, हवाई हमलों में तबाह हुईं ईरान की बहाल की गईं रक्षा प्रणालियां

नई द‍िल्‍ली, 8 जून (आईएएनएस)। इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने ईरानी शासन के रणनीतिक रक्षा सिस्टम पर जबरदस्त हमले का दावा क‍िया। यह कार्रवाई मिलिट्री इंटेलिजेंस की जानकारी के आधार पर की गई।

आईडीएफ ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में बताया, ''वायु सेना के दर्जनों लड़ाकू विमानों ने सैन्य खुफिया जानकारी के आधार पर कुछ समय पहले ईरानी शासन की रणनीतिक रक्षा प्रणालियों पर बड़े पैमाने पर हमला किया।

हाल के दिनों में ईरान के कई अलग-अलग इलाकों में रक्षा प्रणालियां तैनात की गई थीं। यह कदम शासन की ओर से अपनी पहचान (डिटेक्शन) और रक्षा क्षमताओं को फिर से बहाल करने की कोशिश का हिस्सा था, जिन्हें ऑपरेशन 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' के दौरान नुकसान पहुंचा था। इन ताजा हमले में उन रक्षा प्रणालियों को नष्ट कर दिया गया है।

ऑपरेशन 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' के दौरान आईडीएफ ने ईरानी शासन की रक्षा प्रणालियों पर गहराई तक जाकर हमला किया था। अभी पूरा किया गया यह हमला ईरानी हवाई क्षेत्र में वायु सेना की कार्रवाई करने की आजादी और क्षमता को और मजबूत करता है।

वहीं दूसरी ओर आईआरजीसी ने 'ऑपरेशन नस्र' शुरू कर इजरायल के नेवतिम और तेल नोफ एयरबेस पर हवाई हमले का दावा क‍िया। ईरान और इजरायल तनाव के बीच दोनों ही तरफ से घातक हमले जारी हैं। इन हमलों ने एक बार फ‍िर से युद्ध के हालात पैदा कर द‍िए हैं।

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स न्यूज के अनुसार, आईआरजीसी ने एक बयान में कहा कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स के बहादुर जवानों ने सोमवार को 'ऑपरेशन नस्र' (ऑपरेशन विजय) शुरू किया। यह कार्रवाई इजरायल की सैन्य गतिविधियों के जवाब में की गई।

बयान में कहा गया, "यह ऑपरेशन बच्चों के हत्यारे जायोनिस्ट शासन (इजरायल) की ओर से ईरान के तीन अलग-अलग इलाकों में स्थित कई रडार ठिकानों पर किए गए मिसाइल हमलों के जवाब में किया गया।"

फार्स न्यूज के अनुसार, आईआरजीसी की यह कार्रवाई इजरायली शासन की ओर से युद्धविराम उल्लंघन के बाद की गई, ज‍िसमें ईरानी क्षेत्र के अंदर कुछ लक्ष्यों पर हवाई मार्ग से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया।

--आईएएनएस

एवाई/पीएम

Share this story

Tags