Samachar Nama
×

‘मेरा चटनी खाने का मन है…’ पति ने लाने से किया इंकार तो आग बबूला होकर महिला ने खा लिया जहर

बिहार के बांका जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चने की चटनी बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद पत्नी ने गुस्से में आकर जहर खा लिया। जब उनकी हालत गंभीर हो गई तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। हालांकि, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

जानकारी के अनुसार, बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी कृष्ण कुमार ने अपनी पत्नी रुचि कुमारी से चने की चटनी बनाने को कहा। जिसके बाद हित की तरफ से कुछ कहा गया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगा। चने की चटनी बनाने को लेकर हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गुस्से में आकर कीटनाशक खा लिया। पूरी घटना शुक्रवार की बताई जा रही है।

कीटनाशक खाने के बाद रुचि की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। अमरपुर रेफर अस्पताल के डॉ. अमित कुमार शर्मा ने प्राथमिक उपचार किया और स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि कीटनाशक घर में ही रखा हुआ था। घटना के बाद से परिवार में तनाव का माहौल है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि वह अक्सर गुस्से में और परेशान रहती थी।

यहां पुलिस को घटना की जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर कैसे एक छोटा सा विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने इतना घातक कदम उठा लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बलुआ गांव में रहने वाली एक महिला का अपने पति से झगड़ा हो गया था। पति-पत्नी में विवाद होने पर पत्नी ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

Share this story

Tags