Samachar Nama
×

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी गई। ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट हो गई और जांच तेज कर दी।

यह ईमेल सुबह 6:10 बजे युक्सान शी नाम के एक व्यक्ति ने भेजा था। इसमें दावा किया गया था कि दो टर्मिनलों पर यात्रियों के हैंड लगेज में आरडीएक्स-आधारित 15 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) छिपाए गए हैं। ईमेल भेजने वाले ने सभी वीवीआईपी यात्रियों को तुरंत वहां से निकालने को कहा था।

जैसे ही यह मेल मिला, एयरपोर्ट प्रशासन ने इसे बेहद गंभीरता से लिया और तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। कुछ ही मिनटों में सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। पूरे एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। हर कोना, हर बैगेज और हर संदिग्ध जगह की बारीकी से जांच की गई। हालांकि अब तक की जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है।

इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों को शांत रहने की अपील की गई। सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों से सहयोग करने को कहा ताकि जांच में कोई बाधा न आए। कई जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई और एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर भी निगरानी कड़ी कर दी गई।

अधिकारियों की एक टीम अब इस ईमेल के सोर्स का पता लगाने में जुटी है। साइबर सेल की मदद से यह जांच की जा रही है कि आखिर यह मेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग हो सकते हैं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में देश के कई एयरपोर्ट्स, स्कूलों और सार्वजनिक संस्थानों को इस तरह की धमकी भरे ईमेल लगातार मिल रहे हैं। ज्यादातर मामलों में बाद में पता चला कि ये झूठी सूचनाएं थीं, लेकिन इनसे हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी जरूर फैल जाती है और सुरक्षा एजेंसियों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ जाता है।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

Share this story

Tags