पति ने कर दी ऐसी हरकत, पत्नी को आ गया गुस्सा, काट डाला प्राइवेट पार्ट, फिर 27 दिन के बेटे को...
कहते हैं शक और गुस्सा आपसे कुछ भी करवा सकता है। मध्य प्रदेश के भिंड की रहने वाली उषा बघेल इस कहावत की जीती-जागती मिसाल हैं। इस महिला ने अपने पति का गुप्तांग सिर्फ इसलिए काट डाला क्योंकि उसे शक था कि वह किसी और औरत से बात करता है। फिर भी मन नहीं भरा तो उसने कुछ ऐसा किया जिसे जानकर रोंगटे खड़े हो जाएँगे।
यह घटना मध्य प्रदेश के भिंड के मालनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को हुई। पति जगन्नाथ बघेल ने बताया कि उसकी मुलाकात उषा बघेल से एक साल पहले हुई थी। उन्होंने भागकर प्रेम विवाह किया था। जगन्नाथ अपनी गर्भवती पत्नी को एक महीने पहले ललितपुर के लधवारी महुआ खेड़ा गाँव ले गया था, जहाँ 3 अक्टूबर को उनके बेटे देव का जन्म हुआ। वह अपनी पत्नी और नवजात बेटे के साथ मालनपुर लौट आया।
शक के चलते पति का गुप्तांग काटा
पति ने बताया कि उसकी पत्नी उषा को शक था कि वह किसी और औरत से बात करता है। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। रात 1:15 बजे उसकी पत्नी ने अपने बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। पति को बचाने दौड़ी ऊषा ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके गुप्तांग में घुस गया, जिससे वह घायल हो गया। पति की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी जाग गए और पुलिस को सूचना दी। घायल पिता किसी तरह अपने बेटे को अस्पताल ले गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पिता को भर्ती कर लिया गया।
पत्नी की गिरफ्तारी
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी ऊषा बघेल को गिरफ्तार कर लिया। मालनपुर थाना प्रभारी प्रदीप सोनी ने बताया कि पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने के शक में यह घटना हुई। पड़ोसियों से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद महिला ने कहा कि उससे गलती हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

