Samachar Nama
×

हमें एग्जिट पोल देखने की जरूरत नहीं, बदलाव के पक्ष में हैं लोगों का मूड : अग्निमित्रा पॉल

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल के बाद भाजपा के नेताओं ने बदलाव का दावा किया है। पार्टी का कहना है कि जमीनी स्तर पर मिले फीडबैक से साफ संकेत मिल रहे हैं कि जनता इस बार परिवर्तन चाहती है।

भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने आईएएनएस से कहा, "हमें एग्जिट पोल देखने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम 24 घंटे जनता के बीच रहते हैं और सीधे उनसे फीडबैक लेते हैं। पिछले छह महीनों, खासकर तीन महीनों में हमने साफ देखा है कि लोगों का मूड बदलाव के पक्ष में है।"

उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल भी यही संकेत दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हवाला देते हुए कहा कि '200 पार' का लक्ष्य हासिल होगा और राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।

भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने चुनावी प्रक्रिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इस बार अनियमितताएं बहुत कम देखने को मिली हैं। 2021 की तुलना में इस बार गड़बड़ियां लगभग न के बराबर हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि चुनावी हिंसा में एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।

भाजपा प्रवक्ता देबजीत सरकार ने कहा कि पार्टी एग्जिट पोल पर निर्भर नहीं करती। उन्होंने कहा, "ये सिर्फ अनुमान होते हैं। हरियाणा और दिल्ली में भी भविष्यवाणियां हमारे पक्ष में नहीं थीं, लेकिन हमने वहां सरकार बनाई। असली बात जमीनी फीडबैक और जनता का मूड है, और हमें पूरा विश्वास है कि बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी।

मतदान प्रतिशत पर बोलते हुए देबजीत सरकार ने कहा कि ज्यादा संख्या में लोगों का वोट देने के लिए निकलना लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत है। लोग बिना किसी परेशानी के वोट देकर सुरक्षित घर लौटे, यह अच्छी बात है। अगर यह बढ़ोतरी एसआईआर की वजह से है, तो यह भी स्वागत योग्य है।

--आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

Share this story

Tags