Samachar Nama
×

हुमायूं कबीर ने एग्जिट पोल को किया खारिज, कहा- 'किसी भी दल को बहुमत नहीं'

बहरामपुर, 3 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल चुनाव से जुड़े एग्जिट पोल्स को आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिखाए गए एग्जिट पोल्स बेकार हैं और इन पर कोई भरोसा नहीं करना चाहिए।

हुमायूं कबीर ने आईएएनएस से बात करते हुए दावा किया, "पश्चिम बंगाल में कोई भी राजनीतिक पार्टी बहुमत के करीब नहीं पहुंच पाएगी। 294 सीटों में से 148 सीटें हासिल करना किसी के बस की बात नहीं है। इंतजार कीजिए, 4 मई को सुबह 10 से 11 बजे तक नतीजे सामने आ जाएंगे।"

ईवीएम की सुरक्षा और छेड़छाड़ के आरोपों पर हुमायूं कबीर ने चुनाव आयोग का बचाव किया। उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग ने ईवीएम के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। लोग बेतुकी बातें कर रहे हैं, इनका कोई मोल नहीं है। आम जनता, जिसने वोट दिया, वही जीतेगी।"

उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग ईवीएम हैकिंग की बात कर रहे हैं, लेकिन यह मुमकिन नहीं है। उन्होंने इस पर यकीन करने से इनकार कर दिया।

चुनाव के बाद होने वाली हिंसा पर कबीर ने कहा, "चुनाव आयोग ने 2026 के चुनावों की चुनौती सफलतापूर्वक पूरी की है।" उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बधाई दी। उन्होंने 2021 और 2024 के चुनावों में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि कई लोग घायल हुए और अपनी जान गंवा बैठे।

हुमायूं कबीर ने अपनी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर आशावादी रुख रखते हुए कहा कि 22 सीटों में से एजेयूपी को कम से कम 5 से 8 सीटें मिलने की उम्मीद है। सबसे दुखद खबर यह है कि अधीर दा बहरामपुर से चुनाव हारने वाले हैं, वह जीत नहीं पाएंगे।"

--आईएएनएस

एससीएच/एबीएम

Share this story

Tags