Samachar Nama
×

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

अहमदाबाद, 13 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में मंगलवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 82 रन से हराने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी खुश नजर आए। जीटी की लगातार पांचवी जीत थी और इस जीत के साथ टीम अंकतालिका में पहले स्थान पर चली गई है। जीटी कप्तान ने जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया।

मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा, "हमें पता था कि इस विकेट पर 170 का स्कोर मुश्किल होने वाला था। हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हमने मैच से पहले गेंदबाजी को लेकर योजना बनाई थी और उसे पूरी तरह कार्यान्वित करने में सफल रहे। हम पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।"

साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर की तारीफ करते हुए गिल ने कहा, "मुझे लगता है कि दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की। उनके बिना 170 तक पहुंचना मुश्किल था।"

अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंचने पर गिल ने कहा, "यह सब लगातार अच्छा खेलने की वजह से संभव हो सका। हम उस तरह की टीम नहीं हैं जो किसी खास स्टाइल या ब्रांड का क्रिकेट खेलती हो। हम ऐसी टीम बनना चाहते हैं जो विकेट को देखे, कंडीशन का अंदाजा लगाए और उसके मुताबिक खेले।"

जेसन होल्डर पर गिल ने कहा, "वह बहुत अनुभवी खिलाड़ी है, और जिस तरह की लेंथ पर वह हिट कर रहे है, वह हमारे लिए शानदार है। होल्डर ने लगभग हर मैच में चार ओवर गेंदबाजी की है। इस मौसम में यह आसान नहीं है, लेकिन वह हमारे लिए बहुत अच्छा कर रहे हैं।"

मैच की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन के 61 और वाशिंगटन सुंदर के 50 रनों की मदद से गुजरात ने 5 विकेट पर 168 रन बनाए थे।

169 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी बिखर गई। टीम 14.5 ओवर में 86 रन पर सिमट गई और 82 रन से मैच हार गई।

जीटी के लिए कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 और जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए। सिराज और राशिद को 1-1 विकेट मिला। रबाडा प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags