Samachar Nama
×

हावड़ा मध्य विधानसभा सीट: टीएमसी उम्मीदवार अरुप रॉय ने भाजपा के बिप्लब कुमार को हराया

कोलकाता, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में हावड़ा मध्य विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार अरुप रॉय ने 95948 वोट पाकर जीत दर्ज की है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बिप्लब कुमार मंडल 79865 वोट के साथ दूसरे नंबर रहे। जीत का अंतर 16083 वोट रहा। इस बार अपर्णा बोस (कांग्रेस) और इमतियाज अहमद (सीपीएम) सहित 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे।

हावड़ा मध्य एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है, जो हावड़ा जिले के केंद्र में स्थित है। यह कोलकाता महानगर क्षेत्र का हिस्सा है, और हुगली नदी के पार सेंट्रल कोलकाता से सीधे जुड़े होने के कारण यहां शहरी कनेक्टिविटी काफी सुदृढ़ है।

हावड़ा विधानसभा क्षेत्र की सीमाएं समय-समय पर बदली गई हैं। शुरुआत में इस इलाके में हावड़ा नॉर्थ, वेस्ट, ईस्ट और साउथ जैसे चार निर्वाचन क्षेत्र थे। 1967 के चुनाव से पहले हावड़ा सेंट्रल सीट का गठन हुआ। बाद में, फरवरी 2006 में परिसीमन आयोग के आदेश के तहत इसकी सीमाओं में बदलाव किया गया, जो 2011 के चुनाव से लागू हुआ और इसका नाम बदलकर हावड़ा मध्य कर दिया गया।

1967 से 2006 के बीच हावड़ा सेंट्रल सीट पर 11 विधानसभा चुनाव हुए, जिनमें कांग्रेस पार्टी ने छह बार जीत दर्ज की। इसके बाद रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) ने तीन बार जीत हासिल की, जबकि तृणमूल कांग्रेस और सीपीआई(एम) को एक-एक बार सफलता मिली। 2011 के बाद से तृणमूल कांग्रेस ने यहां मजबूत पकड़ बना ली है। टीएमसी नेता अरूप रॉय ने लगातार तीन चुनाव जीते हैं। उन्होंने 2011 में सीपीआई(एम) के उम्मीदवार को 50 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया, 2016 में जनता दल (यूनाइटेड) के प्रत्याशी को बड़े अंतर से पराजित किया और 2021 में भाजपा उम्मीदवार को भी स्पष्ट अंतर से मात दी।

2024 में इस सीट पर कुल 2,69,095 पंजीकृत मतदाता थे, जो पिछले चुनावों की तुलना में बढ़े हैं। यहां मुस्लिम मतदाता लगभग 24 प्रतिशत हैं, जो सबसे बड़ा मतदाता समूह है, जबकि अनुसूचित जाति के मतदाता अपेक्षाकृत कम हैं। मतदान प्रतिशत में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 2011 में 73.21, 2016 में 71.81, 2019 में 73.16, 2021 में 73.26 और 2024 में यह घटकर 70.40 प्रतिशत रह गया।

--आईएएनएस

ओपी/डीकेपी

Share this story

Tags