Samachar Nama
×

गुजरात में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो ट्रेलर में जा घुसी; फुटेज में देंखे 7 लोगों की मौत, अलंग शिपयार्ड जा रहे थे सभी

गुजरात में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो ट्रेलर में जा घुसी; फुटेज में देंखे 7 लोगों की मौत, अलंग शिपयार्ड जा रहे थे सभी

गुजरात के भावनगर-सोमनाथ नेशनल हाईवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। शिव शक्ति होटल के पास तेज रफ्तार बोलेरो एसयूवी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर के पीछे जा घुसी। हादसे में बोलेरो सवार 7 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक अलंग शिपयार्ड के कर्मचारी बताए जा रहे हैं और काम के सिलसिले में भावनगर से अलंग जा रहे थे।

टक्कर इतनी जोरदार कि ट्रेलर के पहिए टूटे

हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारी-भरकम ट्रेलर के अगले पहिए भी टूटकर अलग हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने किसी तरह बोलेरो से तीन शवों और एक घायल को बाहर निकाला। इसके बाद सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और वाहन में फंसे अन्य लोगों के शव बाहर निकाले।

6 की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान विजयभाई चंदुभाई वोरा, पीयूषभाई बिपिनचंद्र शाह, प्रितेशभाई बिपिनचंद्र भयाणी, भार्गवभाई गोसाई, हिरेनभाई मेहता, योगेशभाई शाह और जयेशभाई हिम्मतभाई वसानी के रूप में हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बोलेरो की रफ्तार तेज थी और वह सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Share this story

Tags