होली पर घर जाना होगा आसान, यहाँ देखे दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए ‘होली स्पेशल ट्रेनों’ की पूरी लिस्ट,
होली का त्योहार नजदीक आ रहा है। त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इंडियन रेलवे ने कई होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इंडियन रेलवे ने यात्रियों को लंबी वेटिंग लिस्ट और भीड़ से राहत देने के लिए दिल्ली से बिहार समेत कई राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। रेलवे के मुताबिक, ये स्पेशल ट्रेनें फरवरी के आखिरी हफ्ते से मार्च के पहले हफ्ते तक चलेंगी। होली स्पेशल ट्रेनों के लिए IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर बुकिंग शुरू हो चुकी है। तो चलिए अब आपको बताते हैं कि होली के लिए दिल्ली से बिहार के लिए कौन-कौन सी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
नई दिल्ली से बरौनी स्पेशल ट्रेन - (04054/04053)
ट्रेन नंबर 04054 नई दिल्ली से बरौनी के लिए चलेगी। यह ट्रेन 20 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक रोजाना शाम 7:50 बजे नई दिल्ली से चलेगी और अगले दिन रात 10:00 बजे बरौनी पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04053 बरौनी से नई दिल्ली के लिए चलेगी। 22 फरवरी से 8 मार्च, 2026 तक, यह बरौनी से रोज़ाना 12:45 AM पर चलेगी और अगले दिन 3:50 AM पर नई दिल्ली पहुंचेगी। यह गोरखपुर, छपरा और हाजीपुर होते हुए जाएगी।
नई दिल्ली से सुपौल स्पेशल ट्रेन - (04060/04059)
ट्रेन नंबर 04060 नई दिल्ली से सुपौल के लिए चलेगी। 20 फरवरी से 6 मार्च, 2026 तक, यह नई दिल्ली से रोज़ाना 9:35 PM पर चलेगी और तीसरे दिन 4:00 AM पर सुपौल पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04059 सुपौल से नई दिल्ली के लिए चलेगी। 22 फरवरी से 8 मार्च, 2026 तक, यह सुपौल से रोज़ाना 7:00 AM पर चलेगी और अगले दिन 4:10 PM पर नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन हाजीपुर, बरौनी, मानसी और सहरसा रूट से चलेगी।
दिल्ली से सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन - (04010/04009)
होली स्पेशल ट्रेन नंबर 04010 दिल्ली से सीतामढ़ी के लिए चलेगी। यह 26 फरवरी और 5 मार्च, 2026 को रात 11:05 बजे दिल्ली से चलेगी और अगले दिन रात 10:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04009 सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए चलेगी। यह 27 फरवरी और 6 मार्च, 2026 को रात 11:55 बजे सीतामढ़ी से चलेगी और अगले दिन रात 11:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन सर्विस गोरखपुर, नरकटियागंज और रक्सौल होते हुए चलेगी।
आनंद विहार से लौखा बाज़ार स्पेशल ट्रेन - (04014/04013)
ट्रेन नंबर 04014 आनंद विहार से लौखा बाज़ार तक चलेगी। यह ट्रेन 27 फरवरी और 6 मार्च, 2026 को आनंद विहार से दोपहर 3:40 बजे चलेगी, और अगले दिन रात 8:15 बजे लौखा बाज़ार पहुँचेगी।
ट्रेन नंबर 04013 लौखा बाज़ार से आनंद विहार के लिए चलेगी। यह ट्रेन 28 फरवरी और 7 मार्च, 2026 को लौखा बाज़ार से रात 9:30 बजे चलेगी, और तीसरे दिन सुबह 3:40 बजे आनंद विहार पहुँचेगी। यह ट्रेन रक्सौल, सीतामढ़ी और झंझारपुर होते हुए चलेगी।
आनंद विहार से शेखपुरा स्पेशल ट्रेन - (04070/04069)
ट्रेन नंबर 04070 आनंद विहार से शेखपुरा के लिए चलेगी। यह ट्रेन 20, 24 और 27 फरवरी के साथ-साथ 3 और 6 मार्च 2026 को आनंद विहार से दोपहर 12:20 बजे चलेगी और उसी दिन रात 8:30 बजे शेखपुरा पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04069 शेखपुरा से आनंद विहार के लिए चलेगी। यह ट्रेन 20, 24 और 27 फरवरी के साथ-साथ 3 और 6 मार्च 2026 को शेखपुरा से रात 22.30 बजे चलेगी और पटना में दोपहर 02.00 बजे और DDU में शाम 05.55 बजे रुकने के बाद अगले दिन शाम 19.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

