Samachar Nama
×

हॉकी: मनप्रीत सिंह ने दिलीप टिर्की के 412 अंतरराष्ट्रीय मैच के रिकॉर्ड की बराबरी की

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने शनिवार को भारत के पूर्व कप्तान और मौजूदा हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप टिर्की के 412 अंतरराष्ट्रीय मैच के राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मनप्रीत ने रॉटरडैम में नीदरलैंड के खिलाफ हुए मैच में दिलीप टिर्की के रिकॉर्ड की बराबरी की।

33 साल के मनप्रीत सिंह 400 से ज्यादा सीनियर अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ियों के एलीट क्लब में अकेले सक्रिय खिलाड़ी हैं।

मनप्रीत को इस कामयाबी पर बधाई देते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, "मैं मनप्रीत को इस अहम पड़ाव तक पहुंचने पर बधाई देता हूं। यह एक शानदार कामयाबी है और सालों से उनके समर्पण, प्रतिबद्धता और निरंतरता को दिखाता है। मैं उन्हें आगे के मैचों के लिए शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह कई और मौकों पर खेलते दिखेंगे। हम इंडियन हॉकी में उनके लगातार योगदान के लिए आभारी हैं।"

हॉकी इंडिया के सेक्रेटरी जनरल भोला नाथ सिंह ने भी नेशनल टीम में उनके योगदान के लिए अनुभवी मिडफील्डर की तारीफ की।

उन्होंने कहा, "भारतीय पुरुष हॉकी टीम के साथ मनप्रीत सिंह का सफर खेल के प्रति उनके बहुत ज्यादा समर्पण को दिखाता है। 412 अंतररराष्ट्रीय मैच तक पहुंचना एक शानदार कामयाबी है। यह इस बात का सबूत है कि उन्होंने इतने सालों में देश का सबसे ऊंचे स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हुए निरंतरता दिखाई है।"

भोला नाथ सिंह ने कहा, "मनप्रीत ने वैश्विक स्टेज पर भारत की वापसी में अहम रोल निभाया है। टीम के एक सीनियर मेंबर के तौर पर उनके नेतृत्व और दबाव में प्रदर्शन करने की काबिलियत ने उन्हें देश भर के उभरते हॉकी प्लेयर्स के लिए प्रेरणा बना दिया है।"

मनप्रीत पिछले एक दशक में टीम की तरक्की में एक अहम किरदार रहे हैं। उन्होंने कई ओलंपिक गेम्स, वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स और चैंपियंस ट्रॉफी कैंपेन में हिस्सा लिया है। वह टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के अहम सदस्य थे।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags