Samachar Nama
×

‘हिंदू-मुस्लिम का कार्ड खेलते हैं’, मंत्री नितेश राणे के बयान पर कांग्रेस नेता ने कसा तंज

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसे लेकर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने सलमान खान को उद्धव ठाकरे से ज्यादा बड़ा हिंदू बताया। इस पर कांग्रेस नेता अतुल लोंढे ने कहा कि इनके बारे में क्या कहें, ये पुरोधा हैं, हिंदू-मुस्लिम दुश्मनी फैलाने वाले हैं। इनके बारे में क्या कहा जाए। ये दोमुंहे लोग हैं।

मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस नेता अतुल लोंढे ने कहा कि 2016 में कहा था कि एक-एक घुसपैठिए को निकालेंगे, 2026 में भी वही बात दोहरा रहे हैं। बिहार में एसआईआर कराकर कितने घुसपैठिए बाहर निकाले। केंद्र में इनकी सरकार है, अब बताइए, 11 साल में कितने घुसपैठिए निकाले। यूपीए की सरकार ने अपने 10 साल में 89 हजार से ज्यादा घुसपैठियों को निकाला, और आपने 5 हजार भी नहीं निकाले। यह सिर्फ सत्ता के लिए हिंदू-मुस्लिम का खेल खेलते हैं।

कांग्रेस नेता अतुल लोंढे ने पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के प्लेन क्रैश पर रोहित पवार द्वारा जताए गए संदेह पर कहा कि रोहित पवार ने जिस सिलसिलेवार तरीके से सारी बातें रखी हैं, वह ध्यान देने योग्य है। अजित पवार के प्लेन की लैंडिंग ट्रैजेक्टरी इतनी अलग क्यों थी? कई सारी चीजें संदेहास्पद लग रही हैं। कौन सी ऐसी फाइल थी, जिसे उसी दिन साइन करना जरूरी था। कल नहीं हो सकती थी। दो दिन बाद नहीं हो सकती थी। या फिर किसी को पहले से पता था कि कल अजित दादा रुकने वाले हैं, इसलिए आज फाइल साइन करवाना जरूरी था। ऐसे कई सवाल अपने आप खड़े हो जाते हैं। हम अपनी जानकारी और तथ्यों के आधार पर सवाल उठा रहे हैं। सवाल पूछना हमारा काम है और हम वही कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इतने बड़े वीआईपी को ले जाने वाले प्लेन का एक्सीडेंट हो सकता है, तो फिर कुछ भी हो सकता है। कुछ भी संभव है। थ्रेशोल्ड लैंडिंग की लिमिट क्या होती है। लैंडिंग कहां होनी चाहिए, लैंडिंग ट्रैजेक्टरी इतनी अलग कैसे हो गई, प्लेन कैसे पलट गया। उन्होंने बहुत सारी तकनीकी जानकारी के साथ बात की है, जो मन में संशय पैदा करती है। शक तो होता ही है और फिर यह भी जानकारी आ रही है कि ब्लैक बॉक्स अभी तक वीएसआर कंपनी द्वारा बंद रखा गया है। इसलिए शक और भी गहरा हो रहा है। जो जांच की मांग की जा रही है, वह होनी चाहिए। हम इसके पक्ष में हैं।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Share this story

Tags