Samachar Nama
×

कपूर खानदान के सबसे बड़े 'कंजूस' हैं रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर ने सुनाया लंदन शॉपिंग का मजेदार किस्सा

मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपने पिता रणधीर कपूर के साथ कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचीं। बातचीत के दौरान उन्होंने परिवार को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए। दरअसल, शो के दौरान होस्ट कपिल शर्मा ने करिश्मा कपूर से सवाल किया कि कपूर परिवार में सबसे बड़ा कंजूस कौन है। इस पर उन्होंने सीधे रणधीर कपूर की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह ही परिवार के 'कंजूस कपूर' हैं।

करिश्मा ने अपने पिता के बारे में बताते हुए कहा, ''वह पैसे खर्च करने के मामले में बेहद सावधान रहते हैं। वह हर खर्च को सोच-समझकर करते हैं और बिना जरूरत किसी चीज पर पैसा खर्च करना पसंद नहीं करते।''

बेटी की बात सुनने के बाद रणधीर कपूर ने भी अपनी सफाई पेश की। उन्होंने कहा, ''मेरी सोच केवल 'वैल्यू फॉर मनी' की है। मेरा मानना है कि किसी भी चीज पर तभी पैसा खर्च करना चाहिए जब वह जरूरी हो।''

इसके बाद करिश्मा ने अपने पिता की शॉपिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया, "जब हम सभी छुट्टियां मनाने के लिए लंदन जाते थे, तो सभी लोग शॉपिंग को लेकर काफी उत्साहित रहते थे। हर कोई नए कपड़े, जूते और दूसरे सामान खरीदने में बिजी रहता था। लेकिन पापा का अंदाज बाकी सभी से बिल्कुल अलग होता था।"

करिश्मा ने आगे कहा, ''जब मैं पापा से पूछती थी कि आपने शॉपिंग में क्या खरीदा है, तो वह बड़े गर्व से बताते थे कि मैंने दो जोड़ी मोजे खरीदे हैं। कई बार मैं पापा को दोबारा शॉपिंग करने के लिए भेजती थी, ताकि वह अपने लिए कुछ और सामान खरीद सकें। लेकिन जब वह वापस आते थे तो उनके पास सिर्फ दो जोड़ी मोजे और दो रूमाल होते थे।''

इस पर सफाई देते हुए रणधीर कपूर ने कहा, ''एक आदमी को आखिर और क्या चाहिए? कुछ जोड़ी मोजे, कुछ रूमाल, कुछ टाई, दो-चार शर्ट और एक-दो पैंट काफी हैं।''

--आईएएनएस

पीके/एएस

Share this story

Tags