Samachar Nama
×

'आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबे, संतोषजनक जीवन की कामना करता हूं,' कोहली ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी

'आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबे, संतोषजनक जीवन की कामना करता हूं,' कोहली ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी
'आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबे, संतोषजनक जीवन की कामना करता हूं,' कोहली ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई दी। कोहली ने एक छोटा-सा संदेश लिखकर प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और एक संतोषजनक जीवन की कामना की।

कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रर मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबे, संतोषजनक जीवन की कामना करता हूं।"

पीएम मोदी गुरुवार को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर अलग-अलग क्षेत्रों के नेताओं और हस्तियों ने उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं। खेल जगत के लोग भी इस जश्न में शामिल हुए हैं और कई मशहूर खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर राजनीतिक जगत के लोगों ने भी बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई अन्य लोगों ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

अंतरराष्ट्रीय नेताओं की ओर से भी संदेश आए हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी, जबकि अन्य देशों के नेताओं ने भी इस मौके पर शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी का जन्म 1950 में गुजरात के वडनगर में हुआ था। वह आजाद भारत में पैदा होने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। वे गैर-कांग्रेसी पार्टी से सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता भी हैं।

अक्टूबर में पीएम मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे हो जाएंगे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था और भारतीय जनता पार्टी को लगातार तीन आम चुनावों में जीत दिलाई है।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story