Samachar Nama
×

अमेरिकी निवेश फर्म कैपिटल ग्रुप ने अदाणी समूह में बढ़ाया निवेश, रिलायंस में कम की हिस्सेदारी : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। हाल के समय में भारत के बड़े बिजनेस हाउस में निवेश को लेकर विदेशी कंपनियों के रुख में बड़ा बदलाव आया है। दिग्गज अमेरिकी निवेश फर्म कैपिटल ग्रुप ने अदाणी ग्रुप की कंपनियों में निवेश बढ़ा दिया है और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। यह जानकारी एक नई रिपोर्ट में दी गई।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में मामले से जुड़े लोगों ने बताया, अमेरिका स्थित फर्म ने अदाणी समूह की तीन कंपनियों - अदाणी पोर्ट्स, अदाणी पावर और अदाणी ग्रीन एनर्जी में 2 अरब डॉलर मूल्य की हिस्सेदारी हासिल की है।

रिपोर्ट में बताया गया कि कैपिटल ग्रुप ने 5 मई को ओपन मार्केट से अदाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) में 7,486 करोड़ रुपए (776 मिलियन डॉलर) में करीब दो प्रतिशत हासिल की।

कैपिटल ग्रुप और अदाणी समूह, दोनों में से किसी ने भी इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

हालांकि, रिपोर्ट में कैपिटल ग्रुप के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है, "वह व्यक्तिगत शेयरों या शेयरधारिता पर टिप्पणी करने में असमर्थ हैं।"

रिपोर्ट में अदाणी समूह के शेयरों में हाल में आई तेजी का जिक्र किया गया, जो महीनों की नियामक जांच के समाप्त होने के बाद निवेशकों का विश्वास फिर से लौटने का संकेत देता है।

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के खिलाफ आरोपों को वापस लेने के अमेरिकी फैसले को अदाणी ग्रुप के लिए एक 'बड़ी जीत' और उद्योग तथा देश के लिए एक सकारात्मक विकास बताया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे निवेशकों का विश्वास मजबूत होने की उम्मीद है और साथ ही समूह के लिए वैश्विक पूंजी जुटाने का मार्ग खुलेगा।

इस बीच, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, कैपिटल ग्रुप का रिलायंस में निवेश "पिछले कुछ वर्षों में तेजी से घटा है"।

रिपोर्ट में ब्लूमबर्ग द्वारा संकलित आंकड़ों के हवाले से बताया गया कि कैपिटल ग्रुप के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के लगभग 142 मिलियन शेयर हैं, जबकि छह साल पहले यह संख्या लगभग 500 मिलियन थी और मार्च 2017 में यह 755 मिलियन के शिखर पर थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में बीते एक साल में 8.36 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

--आईएएनएस

एबीएस/

Share this story

Tags