Samachar Nama
×

पीएम मोदी से मिले उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भाजपा की हालिया चुनावी सफलताओं के लिए बधाई दी और देश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
पीएम मोदी से मिले उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भाजपा की हालिया चुनावी सफलताओं के लिए बधाई दी और देश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

मुलाकात के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए मानक स्थापित कर रहा है।

डिप्टी सीएम ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करना उनके लिए सौभाग्य की बात रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं और साथ ही भगवान बुद्ध के शांति, सद्भाव और मानवता के संदेश को विश्वभर में पहुंचाने का कार्य भी कर रहे हैं।

इस मुलाकात के दौरान भाजपा की पूर्वी भारत में मिली चुनावी सफलताओं पर भी चर्चा हुई। केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की 'ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत' के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन चुनावी परिणामों ने भाजपा की नीतियों और सुशासन मॉडल पर जनता के बढ़ते विश्वास को स्पष्ट रूप से दर्शाया है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व और मार्गदर्शन पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से जनहित और राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक समर्पण तथा प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने की ऊर्जा मिलती है। उन्होंने इसे भाजपा कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी ताकत बताया।

केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद समय निकालकर उत्तर प्रदेश के भविष्य के विकास और प्रशासनिक दिशा को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया, जो राज्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

--आईएएनएस

वीकेयू/डीकेपी

Share this story

Tags