Samachar Nama
×

यूएई का दावा, कई ईरानी मिसाइलों को किया 'नष्ट', गिरते मलबे से एक एशियाई व्यक्ति की मौत

अबू धाबी, 28 फरवरी (आईएएनएस)। यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) ने शनिवार को घोषणा की कि उसने देश को निशाना बनाने वाली कई ईरानी मिसाइलों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया है।
यूएई का दावा, कई ईरानी मिसाइलों को किया 'नष्ट', गिरते मलबे से एक एशियाई व्यक्ति की मौत

अबू धाबी, 28 फरवरी (आईएएनएस)। यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) ने शनिवार को घोषणा की कि उसने देश को निशाना बनाने वाली कई ईरानी मिसाइलों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया है।

शनिवार दोपहर को यूएई के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि देश पर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों से "हमला" किया गया, जिसे यूएई एयर डिफेंस ने "अपनी पूरी क्षमता" के साथ संभाला। देश के हालात बेहतर हैं।

इसमें बताया गया कि अबू धाबी शहर के एक रिहायशी इलाके में मलबा गिरने से थोड़ा नुकसान हुआ और एक एशियाई नागरिक की मौत हो गई।

बयान में कहा गया, "रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात पर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों से एक हमला हुआ, जिसे यूएई एयर डिफेंस ने अच्छे से संभाला और कई मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक दिया। अबू धाबी शहर के एक रिहायशी इलाके में गिरे मलबे को भी अच्छे से निपटाया गया, हालांकि गिरते मलबे की जद में आने से एक एशियाई नागरिक की मौत हो गई।"

इसमें आगे कहा गया, "संबंधित अधिकारियों के हवाले से हम स्पष्ट करते हैं कि देश में सुरक्षा व्यवस्था नियंत्रण में है, और सभी संबंधित पक्ष चौबीसों घंटे डेवलपमेंट पर नजर रखे हुए हैं। मंत्रालय इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता है। देश में आम लोगों के आवास, कुछ ठिकानों और राष्ट्रीय संस्थानों को निशाना बनाने की कार्रवाई निंदनीय है। इस तरह की हरकतें खतरनाक हैं और ये कायरतापूर्ण काम हैं। ये आम लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करती हैं।"

अबू धाबी ने आगे कहा कि यह निशाना बनाना राष्ट्रीय संप्रभुता और अंतर्राष्ट्रीय कानून का "खुला उल्लंघन" है। देश संप्रभुता, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए अपनी जमीन, लोगों और निवासियों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का पूरा अधिकार रखता है।

बयान में आगे कहा गया, "मंत्रालय बताना चाहता है कि वह हाई अलर्ट पर है और किसी भी खतरे से निपटने के लिए तत्पर है। देश की सुरक्षा और स्थिरता में रुकावट डालने वाली हर चीज का सख्ती से मुकाबला करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा भी रहा है। नागरिकों, निवासियों और विजिटर्स की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है जिससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता। मंत्रालय आम जनता से देश के आधिकारिक सोर्स से जानकारी लेने और अफवाहों पर ध्यान न देने की गुजारिश करता है।"

--आईएएनएस

केआर/

Share this story

Tags