Samachar Nama
×

अलीपुरद्वार में तृणमूल नेता पर भाजपा नेता की पिटाई का आरोप, गिरफ्तार

कोलकाता, 25 मई (आईएएनएस)। अलीपुरद्वार जिले में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव दुलाल डे को भाजपा नेता लक्ष्मी दास की पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि घायल भाजपा नेता का अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस ने रविवार रात कुमारग्राम ब्लॉक के कामाख्यागुड़ी में दर्ज कराई गई एक लिखित शिकायत के आधार पर दुलाल को गिरफ्तार किया।

भाजपा ने आरोप लगाया कि जब लक्ष्मी दास, दुलाल की बेटी के बैंक के कस्टमर सर्विस पॉइंट पर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) लिंक करवाने गईं तो दोनों के बीच बहस हो गई।

आरोप है कि दुलाल और उसकी बेटी ने लक्ष्मी की पिटाई की। घायल भाजपा नेता को पहले इलाज के लिए कामाख्यागुड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और सोमवार को दुलाल डे को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस बीच उत्तरी बंगाल के मालदा जिले के चांचल इलाके में एक भाजपा कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला किया गया। घायल भाजपा कार्यकर्ता का नाम किरण साहा है। वह पेशे से चांचल सब-डिविजनल कोर्ट में वकील हैं और एक सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता भी हैं।

आरोप है कि सोमवार सुबह जब वह बाजार से लौट रहे थे, तो कुछ बदमाशों ने आकर उन पर धारदार हथियारों से हमला करना शुरू कर दिया। घायल भाजपा कार्यकर्ता जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया और चांचल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

भाजपा कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि कुछ महीने पहले इलाके में एक महिला के साथ सार्वजनिक तौर पर बदसलूकी का आरोप लगा था। मैंने उस घटना का विरोध किया था। बाद में मैंने आरोपी हबीबुर रहमान के खिलाफ पुलिस थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी।

भाजपा कार्यकर्ता ने दावा किया कि यह हमला उस घटना को लेकर पुरानी रंजिश की वजह से किया गया। हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आशापुर राज्य सड़क को जाम कर दिया। उन्होंने वहां प्रदर्शन किया और टायर जलाकर सड़क को अवरुद्ध कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, हमले का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share this story

Tags