Samachar Nama
×

थाईलैंड के पास 103 दिन का तेल भंडार, उपलब्धता न‍िगरानी के ल‍िए 'पंप रडार' ऐप किया लॉन्च

बैंकॉक, 23 मार्च (आईएएनएस)। थाई सरकार ने बताया कि देश के पास लगभग 103 दिन का पर्याप्त तेल भंडार मौजूद है और बाजार में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नियामक उपायों को आगे बढ़ा रही है।
थाईलैंड के पास 103 दिन का तेल भंडार, उपलब्धता न‍िगरानी के ल‍िए 'पंप रडार' ऐप किया लॉन्च

बैंकॉक, 23 मार्च (आईएएनएस)। थाई सरकार ने बताया क‍ि देश के पास लगभग 103 दिन का पर्याप्त तेल भंडार मौजूद है और बाजार में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नियामक उपायों को आगे बढ़ा रही है।

ऊर्जा व्यवसाय विभाग के महानिदेशक सरावुत केवतातिप ने रविवार को बताया कि थाईलैंड के पास कुल मिलाकर पर्याप्त तेल भंडार हैं, जो लगभग 103 दिनों तक चल सकता है। आपूर्ति स्तर सामान्य मांग से अधिक है।

वर्तमान में थाईलैंड प्रतिदिन लगभग 35.28 मिलियन लीटर गैसोलीन का उत्पादन करता है और दैनिक खपत 34.41 मिलियन लीटर के लगभग बराबर है।

डीजल के मामले में लगभग 79.91 मिलियन लीटर प्रतिदिन का उत्पादन है, जो प्रतिदिन औसतन 67 से 70 मिलियन लीटर की घरेलू मांग को पर्याप्त रूप से पूरा करता है।

कुछ क्षेत्रों में खपत में अचानक वृद्धि के कारण अस्थायी वितरण बाधाओं को ध्‍यान में रखते हुए सरकार ने देशभर में 24 घंटे ईंधन परिवहन की अनुमति दी है और वितरण को तेज किया है।

उन्होंने कहा कि स्थिति एक से दो सप्ताह में स्थिर होने की उम्मीद है, जबकि ईंधन परिवहन में अनियमितताओं की जांच की जा रही है। इस बीच, जमाखोरी और अनुचित मूल्य वृद्धि को रोकने के लिए अधिकारियों ने निरीक्षण तेज कर दिए हैं।

आंतरिक व्यापार विभाग की उप महानिदेशक यानी श्रीमनी ने बताया कि देशभर में कुल 2,321 निरीक्षण किए गए हैं, जिनमें कुछ उल्लंघन पाए गए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ऊर्जा व्यवसाय विभाग ने निजी क्षेत्र के साथ मिलकर 'पंप रडार' नामक एक ऐप लॉन्च किया है, जिससे लोग वास्तविक समय में ईंधन की उपलब्धता की निगरानी कर सकते हैं।

इससे पहले 19 मार्च को, थाईलैंड के प्रधानमंत्री और आंतरिक मंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल ने कहा था कि देश में तेल की कोई कमी नहीं है। कच्चे तेल का आयात सामान्य रूप से जारी है। उत्पादन क्षमता और आउटपुट में कोई कमी नहीं आई है।

अनुतिन ने ये टिप्पणी मध्य पूर्व की स्थिति के लिए संयुक्त प्रबंधन और निगरानी केंद्र में आयोजित एक बैठक के दौरान की। ये टिप्पणियां ऐसे समय में आईं जब खबरें आ रही हैं कि हाल के दिनों में पूरे थाईलैंड में लोग पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए लंबी कतारों में लगे दिखे।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

Share this story

Tags