Samachar Nama
×

तेलंगाना में पिछड़े वर्ग की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीनें देगी सरकार

हैदराबाद, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने पिछड़ा वर्ग की कुशल महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ऑटोमैटिक सिलाई मशीनें देने का फैसला किया है।
तेलंगाना में पिछड़े वर्ग की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीनें देगी सरकार

हैदराबाद, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने पिछड़ा वर्ग की कुशल महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ऑटोमैटिक सिलाई मशीनें देने का फैसला किया है।

रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य महिलाओं की कार्यक्षमता बढ़ाना, सिलाई व्यवसाय के अवसरों का विस्तार करना और उन्हें आत्मनिर्भर उद्यमी बनने में मदद करना है।

पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री पोनम प्रभाकर ने इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की सचिव बलमायादेवी, पिछड़ा वर्ग कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक मल्लैया बट्टू और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

मंत्री ने कहा कि सरकार ने कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से हर विधानसभा क्षेत्र में 1,000 महिलाओं को 100 प्रतिशत सब्सिडी पर सिलाई मशीनें देने का फैसला किया है। इसके लिए जल्द ही आवेदन मांगे जाएंगे और जिला कलेक्टरों की निगरानी में चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह फैसला मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के निर्देश पर लिया गया है, ताकि कमजोर वर्ग की महिलाओं की आजीविका के अवसर बेहतर किए जा सकें। हर विधानसभा क्षेत्र में 1,000 महिलाओं को सिलाई मशीनें देने से उन्हें स्वरोजगार बढ़ाने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने में मदद मिलेगी।

मंत्री ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग बेरोजगारों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम चलाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने की भी योजना बना रहा है।

सरकार पहले ही इंदिरा महिला शक्ति योजना के तहत एक करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का कार्यक्रम घोषित कर चुकी है। इस योजना के तहत सरकार महिलाओं के समूहों को कैंटीन, डेयरी यूनिट, पोल्ट्री फार्म, आरटीएसी बसें और यहां तक कि पेट्रोल पंप चलाने के अवसर दे रही है।

सरकार उन्हें राइस मिल और सोलर प्लांट चलाने का अवसर देने की भी योजना बना रही है।

पंचायती राज, ग्रामीण विकास और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री दंसारी अनसूया (सीतक्का) के अनुसार, सरकार ने एक करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का कल्याण सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

--आईएएनएस

एएमटी/वीसी

Share this story

Tags