Samachar Nama
×

कतर में हुए अग्निकांड में तमिलनाडु के तीन लोगों की मौत, सीएम ने की 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा

चेन्नई, 23 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने कतर में हुए अग्निकांड में तमिलनाडु के तीन लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया। मंगलवार को मुख्यमंत्री के पब्लिक रिलीफ फंड से उनके परिवारों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। यह हादसा 21 जून को कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक इंडस्ट्रियल फैसिलिटी में हुआ था।

एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें यह जानकर दुख हुआ कि तिरुनेलवेली जिले के तीन युवा कर्मचारियों की इस दुखद घटना में जान चली गई।

मृतकों की पहचान राधापुरम तालुक के चिदंबरपुरम-याकूबपुरम के थंगराजा के बेटे हबीब (26), पनागुडी के पास शिवगामीपुरम से मुथुराजा के पुत्र वाजिथ कुमार (25) और अजागियानम्बियापुरम निवासी सुविन (24) के रूप में हुई।

विजय ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों के शवों को जल्द से जल्द तमिलनाडु वापस लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है।

उन्होंने बताया कि लोगों की वापसी की प्रक्रिया को तेज करने के लिए विदेश मंत्रालय और कतर में भारतीय दूतावास के जरिए कोशिशों में तालमेल बिठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने प्रवासी तमिलों के कल्याण मंत्री के.एस. थेन्नारासु को स्थिति पर बारीकी से नजर रखने और पीड़ितों व उनके परिवारों से जुड़े सभी मामलों में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

राज्य सरकार शवों की वापसी में मदद करने और प्रभावित परिवारों को सहायता देने के लिए संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है।

राहत उपायों की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री विजय ने आदेश दिया कि मुख्यमंत्री सार्वजनिक राहत कोष से मृतकों के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपए की राशि दी जाए। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक सहायता का उद्देश्य इस कठिन समय में परिवारों की मदद करना है और उन्होंने उनके साथ खड़े रहने के सरकार के संकल्प को दोहराया।

तमिलनाडु सरकार ने दुर्घटना के बारे में जानकारी चाहने वाले लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

आम लोग भारत के भीतर टोल-फ्री नंबर 1800 309 3793 के जरिए 'ओवरसीज तमिल वेलफेयर एंड रिहैबिलिटेशन डिपार्टमेंट' से संपर्क कर सकते हैं। विदेश से कॉल करने के लिए हेल्पलाइन नंबर +91 80 6900 9900 और +91 80 6900 9901 हैं।

सरकार ने कहा कि वह हालात पर नजर रखेगी और इस त्रासदी से प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद देगी।

--आईएएनएस

एसएचके/वीसी

Share this story

Tags