Samachar Nama
×

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, चोरों को किया गिरफ्तार

गुवाहाटी, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक बार फिर अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने मजबूत संकल्प को साबित किया है।
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, चोरों को किया गिरफ्तार

गुवाहाटी, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक बार फिर अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने मजबूत संकल्प को साबित किया है।

एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि 13 अप्रैल को रंगिया की क्राइम प्रिवेंशन एंड डिटेक्शन स्क्वॉड (सीपीडीएस) की टीम ने ट्रेन में एक व्यक्ति को यात्रियों का सामान चोरी करने के आरोप में पकड़ा। उसके पास से करीब 40,000 रुपए का चोरी हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी को बरामद सामान के साथ रंगिया की सरकारी रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया, जहां भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

एक अन्य कार्रवाई में 14 अप्रैल को कटिहार (पूर्व) की आरपीएफ टीम ने कटिहार रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को पकड़ा। उसके पास से करीब 15,000 रुपए का चोरी हुआ मोबाइल बरामद हुआ। बाद में आरोपी को जीआरपी, कटिहार को सौंप दिया गया, जहां बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

इसी दिन गुवाहाटी की सीपीडीएस टीम ने गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब 15,000 रुपए का चोरी हुआ मोबाइल बरामद किया गया। आरोपी को जीआरपी, गुवाहाटी को सौंप दिया गया, जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

शर्मा ने बताया कि कार्रवाई जारी रखते हुए 16 अप्रैल को न्यू बोंगाईगांव आरपीएफ पोस्ट की टीम ने बोंगाईगांव रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को पकड़ा, जिसके पास से करीब 10,000 रुपए का चोरी हुआ मोबाइल मिला। आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी, न्यू बोंगाईगांव को सौंप दिया गया।

इन सफल कार्रवाइयों से यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा में आरपीएफ की सतर्कता और तेजी साफ नजर आती है। एनएफआर ने सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और यात्रियों से अपील की कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना रेलवे अधिकारियों को दें।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे का मुख्यालय गुवाहाटी के पास मालीगांव में है। यहां से पूर्वोत्तर राज्यों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के सात जिलों और उत्तर बिहार के पांच जिलों में सेवाएं संचालित की जाती है।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share this story

Tags