Samachar Nama
×

दक्षिण तमिलनाडु में डीएमके की चुनावी मुहिम तेज, सीएम स्टालिन आज तिरुनेलवेली में करेंगे प्रचार

तिरुनेलवेली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन शुक्रवार को तिरुनेलवेली में बड़ा चुनावी दौरा करने जा रहे हैं। यह दौरा डीएमके और उसके सहयोगी दलों के दक्षिण तमिलनाडु में बढ़ते चुनावी अभियान का अहम हिस्सा माना जा रहा है। राज्य में 23 अप्रैल को वोटिंग होनी है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम स्टालिन शाम करीब 4:50 बजे चेन्नई से रवाना होंगे और हवाई मार्ग से तूतीकोरिन (थूथुकुडी) पहुंचेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग के जरिए तिरुनेलवेली जाएंगे, जहां नेल्लई साउथ बायपास पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली में भारी भीड़ जुटने की संभावना है, क्योंकि चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में है।

इस जनसभा में सीएम स्टालिन डीएमके और उसके सहयोगी दलों के कई प्रमुख उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे। इनमें राधापुरम सीट से चुनाव लड़ रहे विधानसभा अध्यक्ष अप्पावु, पालायमकोट्टई से मौजूदा विधायक अब्दुल वहाब और तिरुनेलवेली सीट से उम्मीदवार सुब्रमणियन शामिल हैं।

इसके अलावा वे कांग्रेस के उन उम्मीदवारों के लिए भी समर्थन मांगेंगे जो नांगुनेरी और अंबासमुद्रम सीटों से चुनावी मैदान में हैं।

मुख्यमंत्री का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब डीएमके ने अपने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है और उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। हाल ही में सीएम स्टालिन ने पार्टी उम्मीदवारों का ऐलान कर राज्य में चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी।

तिरुनेलवेली की सभा के बाद मुख्यमंत्री स्टालिन कन्याकुमारी जाएंगे, जहां वे रात में ठहरेंगे। इसके बाद शनिवार सुबह 9 बजे वे वहां एक और जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन वे तेनकासी जिले के संकरनकोविल में भी एक रैली करेंगे।

इस दौरान वे डीएमके उम्मीदवार मनोज पांडियन (अलंगुलम), राजा (वासुदेवनल्लूर) और कलाई काथिरवन (तेनकासी) के साथ-साथ एमडीएमके के उम्मीदवार राजेंद्रन (कडायम) के लिए भी प्रचार करेंगे। साथ ही, वे संकरनकोविल से कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में भी लोगों से वोट मांगेंगे।

--आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

Share this story

Tags