Samachar Nama
×

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के होटल में लिफ्ट गिरने से छह पर्यटक घायल

श्रीनगर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार को एक होटल की लिफ्ट गिरने से कम से कम छह पर्यटक घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के होटल में लिफ्ट गिरने से छह पर्यटक घायल

श्रीनगर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार को एक होटल की लिफ्ट गिरने से कम से कम छह पर्यटक घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना हैदरपोरा स्थित 'होटल एरिसन लग्जरी' में हुई, जहां यह पर्यटक ठहरे हुए थे। ये सभी बेंगलुरु के निवासी हैं। लिफ्ट गिरने के कारण इन पर्यटकों के पैरों और शरीर के निचले हिस्से में अलग-अलग तरह की चोटें आईं।

घायलों को बाद में इलाज के लिए बरजुल्ला स्थित बोन एंड जॉइंट अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घायलों की पहचान वेंकटेश (65 वर्ष), डी. मंगुला (54 वर्ष), कुशला (18 वर्ष), पंकज (16 वर्ष), वेंकटलक्ष्मी (60 वर्ष) और सौभाग्य (60 वर्ष) के रूप में हुई है।

लिफ्ट गिरने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। इस घटना को लेकर होटल प्रबंधन की ओर से भी अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

हालांकि, इस घटना ने होटल और पर्यटन से जुड़े संस्थानों में सुरक्षा मानकों को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

अधिकारियों की ओर से लिफ्ट में आई खराबी के कारणों का पता लगाने और यह निर्धारित करने की उम्मीद है कि क्या इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई थी। सूत्रों के अनुसार, इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बता दें कि इस वर्ष मैदानी इलाकों में गर्मी की शुरुआत जल्दी हो जाने के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों से पर्यटक बड़ी संख्या में कश्मीर का रुख कर रहे हैं। इन दिनों घाटी में दिन का औसत तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहता है और मौसम में एक सुखद ठंडक बनी रहती है।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share this story

Tags