Samachar Nama
×

'मैं वो पल कैसे भूल सकता हूं', फादर्स डे पर शेखर कपूर और रणदीप हुड्डा की पत्नी का पोस्ट वायरल

मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। फादर्स डे के मौके पर एक तरफ मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर ने अपनी बेटी कावेरी कपूर के साथ अपने रिश्ते को याद किया, तो दूसरी तरफ अभिनेता रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम ने अपने परिवार के साथ उनके नए पिता बनने के अनुभव को भावुक अंदाज में साझा किया।

शेखर कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें वे अपनी बेटी कावेरी के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "मैं वो पल कैसे भूल सकता हूं, जब तुम लंदन के एक हॉस्पिटल में पैदा हुई थीं। मुझे जिंदगी का वह छोटा सा जादुई हिस्सा याद है। उस समय मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे जीवन भगवान की बनाई गई योजना पर चल रहा हो।"

अपने पोस्ट में शेखर कपूर ने आगे लिखा, "मेरी बेटी में कविता और संगीत की अद्भुत समझ है। वह मुझसे भी ज्यादा समझदार है। जब भी मुझे अपनी बेटी की याद आती है, तो मैं अपने मोबाइल फोन में उसकी तस्वीरें देख लेता हूं। वह इस समय विदेश में पढ़ाई कर रही है।"

वहीं, दूसरी ओर अभिनेता रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम ने भी फादर्स डे पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें रणदीप हुड्डा अपनी बेटी को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर के साथ लिन लैशराम ने अपने पोस्ट में लिखा, "रणदीप एक बहुत ही अच्छे पिता हैं। जब भी वह अपनी बेटी का ध्यान रखते हैं, तो वे हर छोटी बात को लेकर बहुत सोचते हैं- चाहे बच्ची को सही तरह से गोद में लेना हो, उसे लोरी सुनाना हो या उसकी देखभाल में कोई कमी न रह जाए। कभी-कभी वह खुद से सवाल करते हैं कि क्या वे सब कुछ सही कर रहे हैं या नहीं, उनका यही सोचना उन्हें एक बेहतरीन पिता बनाता है।''

पोस्ट में आगे रणदीप को फादर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए लिन ने कहा, ''हम आपको पाकर भाग्यशाली महसूस करते हैं।''

रणदीप हुड्डा ने भी इस मौके पर पिता की एक पुरानी तस्वीर साझा की और लिखा, "पिता बनने के बाद मुझे आपके संघर्ष व प्यार का महत्व और ज्यादा समझ में आया है। इस नए अनुभव ने मेरे जीवन को पूरी तरह बदल दिया है। मुझे परिवार की अहमियत और भी गहराई से महसूस करवाई है।''

--आईएएनएस

पीके/पीएम

Share this story

Tags