Samachar Nama
×

शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार गुरुवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए। उन्हें खराब स्वास्थ्य के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार गुरुवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए। उन्हें खराब स्वास्थ्य के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पवार को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनके कई मेडिकल टेस्ट किए गए। दो दिन तक डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद, गुरुवार को डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें घर भेज दिया गया।

गुरुवार को शरद पवार के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहों के बीच, उनके परिवार के सदस्य और एनसीपी (शरद पवार) विधायक रोहित पवार ने स्थिति स्पष्ट की।

रोहित पवार ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताते हुए फोन किया, लेकिन पवार साहेब की तबीयत बिल्कुल ठीक है।

उन्होंने कहा कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वे मुंबई स्थित अपने घर पर आराम कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में उनसे कुछ काम को लेकर बात भी की है। उन्होंने लोगों से उनकी सेहत को लेकर चिंता न करने की अपील की।

वहीं, पूर्व मंत्री और एनसीपी (एसपी) के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने भी कहा कि पार्टी प्रमुख शरद पवार की हालत स्थिर है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि शरदचंद्र पवार साहेब की स्थिति स्थिर है और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे अपने घर पर आराम कर रहे हैं।

उन्होंने सभी से उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की, ताकि वे महाराष्ट्र की राजनीति में फिर से सक्रिय हो सकें।

इससे पहले मुंबई के अस्पताल से बारामती के लोगों को संबोधित करते हुए पवार ने अपनी अनुपस्थिति पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि वे 1967 से लगातार बारामती में वोट डालते आए हैं और इस बार भी वहां जाकर मतदान करने की पूरी योजना थी। अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और डॉक्टरों ने इलाज और आराम के लिए यात्रा न करने की सख्त सलाह दी।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

Share this story

Tags