Samachar Nama
×

'हर बच्चे के सपने को मिले उड़ान': डॉ. प्रीति अदाणी ने मनाया अदाणी पब्लिक स्कूल मुंद्रा के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न

मुंद्रा (कच्छ), 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अदाणी फाउंडेशन की ओर से सुलभ, समग्र और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा पर दिए जा रहे जोर को आगे बढ़ाते हुए अदाणी पब्लिक स्कूल (एपीएस), मुंद्रा ने 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर स्कूल ने अपना सिल्वर जुबली समारोह मनाया, जिसमें छात्र, पूर्व छात्र, अभिभावक और शिक्षक एक साथ शामिल हुए और इस उपलब्धि का जश्न मनाया।
'हर बच्चे के सपने को मिले उड़ान': डॉ. प्रीति अदाणी ने मनाया अदाणी पब्लिक स्कूल मुंद्रा के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न

मुंद्रा (कच्छ), 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अदाणी फाउंडेशन की ओर से सुलभ, समग्र और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा पर दिए जा रहे जोर को आगे बढ़ाते हुए अदाणी पब्लिक स्कूल (एपीएस), मुंद्रा ने 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर स्कूल ने अपना सिल्वर जुबली समारोह मनाया, जिसमें छात्र, पूर्व छात्र, अभिभावक और शिक्षक एक साथ शामिल हुए और इस उपलब्धि का जश्न मनाया।

इस अवसर पर कच्छ में एक इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और आधुनिक ऑडिटोरियम का उद्घाटन भी किया गया, जो स्कूल के समग्र विकास पर फोकस को दर्शाता है।

इस समारोह का नेतृत्व अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी ने किया। उन्होंने इस स्कूल की परिकल्पना 2001 में की थी।

हालांकि यह प्रोजेक्ट पहले से चल रहा था, लेकिन गुजरात भूकंप के बाद इसकी गति तेज हो गई, क्योंकि उस समय शिक्षा को समाज के लिए स्थिरता और उम्मीद का माध्यम माना गया।

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, "अदाणी पब्लिक स्कूल के 25 साल पूरे होना सिर्फ एक संस्था का जश्न नहीं है, बल्कि यह उन सपनों और भविष्य का सम्मान है जो यहां तैयार हुए हैं। मेरी इच्छा है कि यहां से निकलने वाला हर छात्र बड़े सपने देखे, चुनौतियों से लड़े और समाज को कुछ लौटाने की भावना रखे।"

डॉ. प्रीति अदाणी ने कहा कि 25 साल पहले कच्छ के इस इलाके में एक सोच के साथ एक नई शुरुआत हुई थी कि हर बच्चे को ऐसी शिक्षा का अधिकार है जो उसके लिए दुनिया के दरवाजे खोल दे।

233 छात्रों और 27 शिक्षकों से शुरू हुआ यह स्कूल आज 2,300 से ज्यादा छात्रों और 100 से अधिक शिक्षकों के साथ एक बड़ी संस्था बन चुका है, जो समग्र शिक्षा और समानता के सिद्धांत पर काम कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा, "आशा की एक छोटी-सी किरण के रूप में शुरू हुआ यह सफर आज एक रोशनी बनकर लोगों के जीवन को रोशन कर रहा है। यह यात्रा हर उस शिक्षक, अभिभावक और छात्र की है, जिन्होंने इस पर भरोसा किया और सपने देखने की हिम्मत दिखाई।"

यह समारोह पारंपरिक स्वागत के साथ शुरू हुआ, जिसमें बैगपाइपर बैंड और एनसीसी कैडेट्स शामिल थे।

कार्यक्रम में एसटीईएम (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स) और रोबोटिक्स प्रदर्शनी, आर्ट वर्कशॉप और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए छात्रों की रचनात्मकता और नवाचार को दिखाया गया।

इस मौके पर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया गया, जिसमें बैडमिंटन, पिकल बॉल और टेबल टेनिस जैसी सुविधाएं हैं। साथ ही 558 सीटों वाला आधुनिक ऑडिटोरियम भी शुरू किया गया, जो कच्छ के सबसे बड़े ऑडिटोरियम में से एक है।

इस कार्यक्रम का खास पल तब रहा जब डॉ. अदाणी ने पूर्व छात्रों, अभिभावकों और मेधावी छात्रों से बातचीत की, जिससे संस्था और समाज के बीच मजबूत संबंध दिखा।

अदाणी फाउंडेशन देश भर में अपने 43 से ज्यादा स्कूलों के नेटवर्क के जरिए शिक्षा को बढ़ावा दे रहा है, जिसमें 35 अदाणी पब्लिक स्कूल, 4 अदाणी विद्या मंदिर और 2 प्रोजेक्ट स्कूल शामिल हैं। यह पहल शिक्षा के जरिए बेहतर अवसर देने की दिशा में काम कर रही है।

--आईएएनएस

डीबीपी

Share this story

Tags