Samachar Nama
×

मैक्सिको सिटी में शकीरा ने 4 लाख से ज्यादा लोगों के सामने फ्री कॉन्सर्ट कर रचा इतिहास

लॉस एंजिल्स, 3 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया भर में अपनी दमदार आवाज, जबरदस्त डांस और ऊर्जा से भरे स्टेज परफॉर्मेंस के लिए मशहूर कोलंबियाई सिंगर शकीरा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। संगीत की दुनिया में पहले से ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी शकीरा ने इस बार लाइव परफॉर्मेंस के जरिए ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।

शकीरा ने मैक्सिको सिटी के दिल जाने वाले ऐतिहासिक चौक जोकलो पर 4 लाख से ज्यादा लोगों के सामने परफॉर्म किया। यह इस जगह पर अब तक की सबसे बड़ी भीड़ बताई जा रही है। वीकेंड पर हुए इस कॉन्सर्ट ने पूरी राजधानी को जश्न के रंग में रंग दिया।

यह कॉन्सर्ट पूरी तरह फ्री था, जिसकी वजह से देश के अलग-अलग शहरों और राज्यों से लोग शकीरा को सुनने पहुंचे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सिर्फ मुख्य चौक ही नहीं, बल्कि आसपास की सड़कों और इलाकों में भी बड़ी स्क्रीन लगानी पड़ीं, ताकि दूर खड़े लोग भी शो का आनंद ले सकें।

प्रशासन ने भीड़ को संभालने के लिए खास इंतजाम किए थे। अल्मेडा सेंट्रल और मॉन्यूमेंट टू द रेवोल्यूशन जैसे प्रमुख स्थानों पर भी अतिरिक्त स्क्रीन की व्यवस्था की गई। पूरा इलाका किसी बड़े त्योहार जैसा नजर आया।

शो के दौरान शकीरा ने अपने कई सुपरहिट गानों से माहौल को और भी खास बना दिया। उन्होंने 'हिप्स डोंट लाइ', 'वाका वाका' (दिस टाइम फॉर अफ्रीका), और 'डोंट बॉदर' जैसे गाने गाए। पूरा जोकालो एक बड़े डांस फ्लोर में बदल गया। हजारों लोग एक साथ गा रहे थे और झूम रहे थे।

कॉन्सर्ट में कोलंबियाई कलाकार बीले भी स्टेज पर शकीरा के साथ नजर आए। दोनों ने मिलकर अपने नए गाने 'एल्गो टू' को पहली बार लाइव पेश किया।

फीमेल फर्स्ट यूके की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शकीरा जल्द ही ब्राजील के मशहूर शहर रियो डी जेनेरियो में फ्री कॉन्सर्ट करने वाली हैं। यह कॉन्सर्ट उनके मौजूदा वर्ल्ड टूर का हिस्सा है। इस टूर में वह अपने करियर के अलग-अलग दौर के हिट गानों को पेश कर रही हैं।

--आईएएनएस

पीके/वीसी

Share this story

Tags