Samachar Nama
×

मीनाक्षी नटराजन नामांकन विवाद: चुनाव आयोग से अपील खारिज, अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगी कांग्रेस नेता

हैदराबाद, 10 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के मामले में चुनाव आयोग से राहत नहीं मिलने के बाद कांग्रेस नेता अब गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगी। इस बीच इस विवाद को लेकर तेलंगाना में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

कांग्रेस सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी ने बुधवार को हैदराबाद के सेंट्रल क्राइम स्टेशन में कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि इन अकाउंट्स के जरिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण और भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।

शिकायत में 'तेलुगु स्क्राइब' समेत कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स का नाम लेते हुए आरोप लगाया गया है कि उन्होंने यह प्रचारित किया कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कराने के पीछे मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की साजिश थी। सांसद ने इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

किरण कुमार रेड्डी ने शिकायत में कहा कि संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स और उनसे जुड़े लोगों ने फर्जी खबरें फैलाकर मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने और राजनीतिक साजिश रचने का प्रयास किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों से जुड़े डिजिटल नेटवर्क के माध्यम से लोकतांत्रिक सरकार को अस्थिर करने और सामाजिक शांति भंग करने की कोशिश की जा रही है।

सांसद के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर ऐसे पोस्ट किए गए, जिनमें दावा किया गया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मीनाक्षी नटराजन के पुराने कानूनी मामले की जानकारी भाजपा नेताओं को गुप्त रूप से साझा की, जिससे उनका नामांकन रद्द हुआ।

इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में किरण कुमार रेड्डी ने भाजपा और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दल कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए मिलकर साजिश कर रहे हैं और तेलंगाना में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ केवल एक निजी शिकायत है और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत फॉर्म-26 में इसे 'मामला' (केस) के रूप में दर्शाने की आवश्यकता नहीं है।

--आईएएनएस

डीएससी

Share this story

Tags