Samachar Nama
×

राम चरण, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन समेत कई सितारों ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं

राम चरण, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन समेत कई सितारों ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं
राम चरण, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन समेत कई सितारों ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं

मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। दीपावली के शुभ अवसर पर, दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग की कई जानी-मानी हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए शुभकामनाएं दीं।

'आरआरआर' फेम अभिनेता राम चरण ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा, "आप सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह त्योहार आपके और आपके अपनों के जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए। आपकी दीपावली सुरक्षित और शानदार हो।"

जूनियर एनटीआर ने बहुत ही सरल और प्यारे शब्दों में दीपावली की बधाई देते हुए लिखा, "आप सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

अभिनेता धनुष ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर लिखा, "सभी को दिल से दीपावली की शुभकामनाएं। हर दिल खुशियों से भर जाए और हर घर में प्यार का प्रकाश फैले।"

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने एक दीपक की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "हैप्पी दीपावली।"

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने देवी लक्ष्मी की एक तस्वीर साझा की और लिखा, "आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं।"

कार्थी ने लिखा, "प्यारे दोस्तों, आपकी दुनिया हमेशा खुशियों, सफलता और ढेर सारे आशीर्वादों से जगमगाती रहे!"

विष्णु मांचू ने अपने परिवार की एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "वीएम परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि बनी रहे। आपके साथ आपके सबसे प्रिय लोग रहें।"

उन्होंने आगे कहा, "जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं, परिवार सबसे पहले है। उनके बिना हम कुछ भी नहीं हैं। आप सभी जो हमें इतना प्यार देते हैं, आप भी हमारे परिवार का ही हिस्सा हैं।"

बॉलीवुड की कई अन्य हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर प्यारे संदेशों के जरिए शुभकामनाएं दीं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ढेर सारी मिठाइयों के साथ सभी को एक बधाई दी। उन्होंने मिठाइयों के डिब्बे के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, "आप सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। प्यार, हंसी और ढेर सारी मिठाइयों से भरी एक मीठी दीपावली।"

--आईएएनएस

एएसएच/एबीएम

Share this story