Samachar Nama
×

शादी के 22वें सालगिरह पर राजेश्वरी सचदेव ने खोला पुराना वेडिंग एल्बम, वरुण बडोला के साथ दिखी खूबसूरत तस्वीरें

शादी के 22वें सालगिरह पर राजेश्वरी सचदेव ने खोला पुराना वेडिंग एल्बम, वरुण बडोला के साथ दिखी खूबसूरत तस्वीरें
शादी के 22वें सालगिरह पर राजेश्वरी सचदेव ने खोला पुराना वेडिंग एल्बम, वरुण बडोला के साथ दिखी खूबसूरत तस्वीरें

मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री राजेश्वरी सचदेव और अभिनेता वरुण बडोला की शादी को 22 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर राजेश्वरी ने अपने पति के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में दोनों की शादी के खास पल, परिवार की झलक और शादी के दौरान की मस्ती देखने को मिली।

इंस्टाग्राम पर राजेश्वरी ने जो पहली तस्वीर शेयर की, उसमें वरुण अपने बेटे के साथ शादी का पुराना एल्बम देखते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर लिखा है, 'बेटे के साथ 22 साल पुरानी यादें फिर से ताजा करते हुए।'

इसके बाद अभिनेत्री ने अपनी शादी की एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह और वरुण पारंपरिक शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। एल्बम में एक तस्वीर ऐसी भी है, जिसमें वरुण सफेद शेरवानी पहने राजेश्वरी के पिता के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक दूसरी तस्वीर में राजेश्वरी पारंपरिक साड़ी पहने परिवार के सदस्यों के साथ बैठी नजर आ रही हैं।

अभिनेत्री ने शादी की एक रस्म के दौरान की तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह दुल्हन के जोड़े में हैं और उनके आसपास परिवार के लोग मौजूद हैं। एक अन्य तस्वीर में उनकी ननद अलका बडोला गुलाबी रंग के कपड़ों में डांस करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने लिखा, "कल, आज और हमेशा हम सभी पर प्यार और अनगिनत आशीर्वाद बरसते रहें।"

बता दें कि राजेश्वरी और वरुण की मुलाकात म्यूजिकल रियलिटी शो 'अंताक्षरी' के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। दोनों ने साल 2004 में सगाई की और उसी साल 24 नवंबर को शादी कर ली।

शादी के बाद भी दोनों ने कई मौकों पर साथ काम किया। वे डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' में एक साथ नजर आए थे। इसके अलावा, दोनों ने नाटक 'शब्द लीला' में भी साथ काम किया। राजेश्वरी और वरुण का एक बेटा है, जिसका नाम देवाग्य है।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Share this story