Samachar Nama
×

रूस और यूक्रेन के बीच जल्‍द हो सकती है द्विपक्षीय बैठक, युद्ध खत्म करना चाहते हैं पुत‍िन : ट्रंप

रूस और यूक्रेन के बीच जल्द हो सकती है द्विपक्षीय बैठक, युद्ध खत्म करना चाहते हैं पुतिन : ट्रंप
रूस और यूक्रेन के बीच जल्‍द हो सकती है द्विपक्षीय बैठक, युद्ध खत्म करना चाहते हैं पुत‍िन : ट्रंप

वॉशिंगटन, 10 सितंबर (आईएएनएस)। रूस-यूक्रेन युद्ध को अमेरिकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत द‍िया क‍ि दोनों देशों के नेताओं के बीच एक और द्विपक्षीय बैठक जल्‍द हो सकती है। ट्रंप के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए समझौता करना चाहते हैं।

सीक्यू की ओर से जारी बातचीत के अनुसार, ट्रंप ने यह बात बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को डलास की यात्रा के लिए एयर फोर्स वन में सवार होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए कही।

पुतिन के साथ हुई हालिया वार्ता के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, "हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई।" वह समझौता करना चाहते हैं। उन्होंने कहा क‍ि अगर जेलेंस्की भी समझौता करना चाहते हैं, तो यह बहुत अच्छी बात होगी।

जब उनसे पूछा गया कि समझौता होने में क्या बाधा आ रही है, तो ट्रंप ने इसका कारण रूसी और यूक्रेनी नेताओं के बीच खराब संबंध हैं।

ट्रंप ने कहा, "मेरे हिसाब से सबसे बड़ी वजह यही है कि दो ऐसे लोग हैं जो एक-दूसरे से नफरत करते हैं।"

हालांकि ट्रंप ने यह नहीं बताया कि उनकी पुतिन के साथ बातचीत कब हुई थी। उन्होंने नहीं बताया कि यह बातचीत कितनी देर चली या दोनों नेताओं के बीच किन प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

जब उनसे पूछा गया कि ऐसा क्या बदला है जिससे उन्हें अब प्रगति की उम्मीद दिखाई दे रही है, तो ट्रंप ने लोगों से बातचीत करने और समझौते कराने के अपने अनुभव का हवाला दिया। उन्होंने कहा क‍ि मुझे ऐसा इसलिए लगता है क्योंकि मैं लोगों से बात करता हूं। मैंने अपनी पूरी जिंदगी यही किया है, लोगों से बात करना। मैं समझौतों के बारे में जानता हूं, और ये दोनों लोग अब लड़ते-लड़ते थक चुके हैं।

ट्रंप ने कहा कि पुतिन के साथ एक और द्विपक्षीय बैठक संभव है। हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई संभावित तारीख या स्थान नहीं बताया।

ट्रंप ने कहा कि युद्ध में लगातार हो रही लोगों की मौतें समझौते की जरूरत को और बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा क‍ि इस युद्ध में बहुत ज्यादा लोग मारे जा रहे हैं। पिछले महीने 25,000 लोगों की मौत हुई।

--आईएएनएस

एवाई/पीएम

Share this story

Tags