Samachar Nama
×

एआई समिट में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन पर बढ़ी सियासी हलचल, यूपी कांग्रेस मुख्यालय में लगा पोस्टर चर्चा में

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के 'शर्टलेस' प्रदर्शन को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस बीच उत्तर प्रदेश में कांग्रेस मुख्यालय पर लगा एक पोस्टर चर्चा का केंद्र बन गया है, जिसमें पार्टी की युवा इकाई के प्रदर्शन का समर्थन किया गया।

कांग्रेस मुख्यालय में लगाए गए पोस्टर में दिल्ली में समिट स्थल पर विरोध कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शर्टलेस तस्वीर दिखाते हुए लिखा था, 'हमें आप सभी पर गर्व है।

यह विरोध प्रदर्शन भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुआ था, जहां वैश्विक नेता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और नवाचार से जुड़े विशेषज्ञ मौजूद थे। सरकार ने इस आयोजन को भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और उभरती तकनीकों का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

प्रदर्शन को लेकर कई भाजपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। कांग्रेस मुद्दों से खाली हो चुकी है और लगातार चुनाव हारने व जनता का भरोसा खोने की निराशा में ऐसे कदम उठा रही है।

भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि शालीनता रखने वाला कोई भी व्यक्ति, चाहे राजनीतिक रूप से विरोधी ही क्यों न हो, ऐसे व्यवहार का समर्थन नहीं करेगा जिसने वैश्विक स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने इसे भारत को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश बताया और आरोप लगाया कि देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे कदम पहले भी उठाए जाते रहे हैं।

भाजपा विधायक शैलेंद्र बेलदाले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित एआई समिट भारत के लिए बड़ी सफलता रही और इससे देश में वैश्विक निवेश आकर्षित हुआ। इतने महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन निंदनीय है।

--आईएएनएस

वीकेयू/वीसी

Share this story

Tags