Samachar Nama
×

जम्मू-कश्मीर: एनडीपीएस केस में फंसाने का डर दिखाकर वसूली करने वाले दो लोग गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर: एनडीपीएस केस में फंसाने का डर दिखाकर वसूली करने वाले दो लोग गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर: एनडीपीएस केस में फंसाने का डर दिखाकर वसूली करने वाले दो लोग गिरफ्तार

श्रीनगर, 13 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक शख्स को एनडीपीएस केस में फर्जी तरीके से फंसाने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को अनंतनाग जिले में गिरफ्तार किया है।

सफदरजंग पुलिस स्टेशन में आजाद अहमद शाह ने शिकायत दर्ज कराई। नातिन नंबल मटन का निवासी है। उसनेआरोप लगाया कि आरोपी ने उससे 24 हजार रुपये मांगे और उसे धमकी देते हुए कहा कि अगर वो यह रकम देने में विफल रहा, तो उसे एनडीपीएस से जुड़े झूठे केस में फंसा दिया जाएगा।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच की और पाया कि शिकायतकर्ता किसी भी तरह के मामलों में शामिल नहीं था। शिकायत के बाद सफदरजंग पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मुजफ्फर अहमद मीर निवासी वीर नवबुग बिजबेहड़ा तथा जान मोहम्मद वागे निवासी पेठी नंबल, मट्टन के रूप में हुई है।

पुलिस के बयान के मुताबिक, पुलिस की इस कार्रवाई को त्वरित कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। अपनी इस कार्रवाई से अनंतनाग पुलिस ने यह साफ जाहिर कर दिया है कि वो अपने नागरिकों के हितों के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। अगर कोई उनके नागरिकों को डराने धमकाने और पैसों की वसूली करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अब तक कई कश्मीर में इस तरह के कई मामलों में पुलिस बड़ी कार्रवाई कर चुकी है, जिसमें प्रमुख रूप से राजनेताओं की गिरफ्तारी और पुलिस की ओर से उन सभी लोगों पर शिकंजा कसा गया है, जो लोगों से झूठी कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर उनसे पैसों की वसूली करते हैं।

हाल ही में पुलिस ने बीजेपी जिला अध्यक्ष शौकत गयूर अंद्राबी के खिलाफ पांच लाख रुपए मांगने और एक व्यापारी से 54 हजार रुपए बलपूर्वक मांगने के आरोप में दर्ज किए गए हैं। उन्होंने मिट्टी ढोने वाले वाहन को ब्लॉक कर दिया था और इससे जुड़े संचालकों को पब्लिक सेफ्टी एक्ट का सहारा लेकर धमकाने की कोशिश की थी। इसके बाद बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने पुलिस की ओर से मामले दर्ज किए जाने के बाद उसे निलंबित कर दिया।

जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल क्राइम विंग ने श्रीनगर और गांदरबल में एक ऐसे ही गिरोह का भंडाफोड़ किया है। स्कैमर ने फर्जी शिकायतों और गिरफ्तारी का डर दिखाकर एक वरिष्ठ नागरिक से 30 लाख रुपए ले लिए। इन चारों आरोपियों के खिलाफ छापेमारी भी की गई।

--आईएएनएस

एसएचके/वीसी

Share this story

Tags