Samachar Nama
×

भांगर बम विस्फोट मामले में एनआईए की कार्रवाई, पूर्व टीएमसी विधायक शौकत मोल्ला गिरफ्तार

कोलकाता, 5 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया।

शौकत मोल्ला गुरुवार को दक्षिण 24 परगना जिले के तटीय इलाके के रास्ते पड़ोसी देश बांग्लादेश जाने की कोशिश कर रहे थे। सीमा से सटे चुनाखाली इलाके में स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और पीछा भी किया, लेकिन वह उस समय वहां से भागने में सफल हो गए थे।

शुक्रवार को दिन में शौकत मोल्ला के कुछ करीबी सहयोगियों को कोलकाता की निचली अदालत में पेश किया गया। इसी दौरान राज्य और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने दक्षिण 24 परगना जिले के तटीय सीमा क्षेत्रों की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर कड़ी निगरानी और नाकेबंदी कर दी।

एनआईए की टीम भी लगातार संबंधित इलाकों पर नजर बनाए हुए थी। शौकत मोल्ला न्यू टाउन स्थित एनआईए कार्यालय में आत्मसमर्पण करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर इलाके में एक गुप्त स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया।

इससे पहले एनआईए ने भांगर बम विस्फोट मामले में तलाशी अभियान चलाकर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने साइनुर मोल्ला को पकड़ा, जो उस स्कॉर्पियो वाहन का चालक था, जिसमें विस्फोट में मारे गए और घायल हुए लोगों को ले जाया गया था।

एनआईए के अनुसार, साइनुर मोल्ला की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या तीन हो गई है।

जांच में सामने आया है कि हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले आरोपित और उनके सहयोगी देसी बम बनाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान विस्फोट हुआ था। तलाशी अभियान में कई अहम दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

--आईएएनएस

वीकेयू/

Share this story

Tags